'पंचायत सीजन 5': टीजर के साथ आई रिलीज तारीख, जानिए किस दिन उठेगा ट्रेलर से पर्दा
क्या है खबर?
कॉमेडी-ड्रामा सीरीज 'पंचायत' का 5वां सीजन जल्द ही आने वाला है, जो अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा। इसके प्रीमियर से पहले 'प्राइम वीडियो' ने एक नया टीजर जारी किया है, जिसमें दुर्गेश कुमार का किरदार 'बनराकस' अपने अनोखे अंदाज में नजर आ रहा है। सीरीज का नया सीजन 3 दिसंबर को रिलीज होगा और इसका ट्रेलर 23 नवंबर को जारी किया जाएगा। टीजर में बनराकस अपने राज की शुरुवात और ट्रेलर का ऐलान करते हैं।
ट्रेलर
अब शुरू होगा हमारा राज- बनराकस
नए टीजर में बनराकस को फुलेरा से गुजरते हुए दिखाया गया है, जहां गांव के घर, इमारतें और अन्य ढांचे आधुनिक रूप में बदलते जा रहे हैं। अंत में वह स्टाइल में चश्मा पहनकर कहते हैं, "अब शुरू होगा हमारा राज!"
नया सीजन गांव के चुनावों के बाद से आगे बढ़ेगा, जिनमें क्रांति देवी ने मंजू देवी की जगह लेकर नया प्रधान पद संभाला है। असल में गांव की बागडोर क्रांति के पति बनराकस के हाथ ही रहेगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें टीजर
Trailer date reveal kar diya Banrakas the Boss ne. Bol dijiye sabko 🔥#PanchayatOnPrime, New Season, Dec 3 pic.twitter.com/Ab9FwbutLR
— prime video IN (@PrimeVideoIN) November 22, 2026