'पंचायत 5' की रिलीज तारीख जारी, इस बार 'बनराकस' के राज में होगा असली घमासान
क्या है खबर?
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अमेजन प्राइम वीडियो ने 'पंचायत सीजन 5' की रिलीज तारीख से पर्दा उठा दिया है। साथ में नया पोस्टर भी जारी किया है। द वायरल फीवर (TVF) द्वारा निर्मित इस सीरीज के अब तक 4 सीजन आ चुके हैं। इसमें जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुवीर यादव, फैजल मलिक और चंदन रॉय जैसे कलाकार मुख्य किरदारों में हैं। दिलचस्प बात यह है कि इन किरदार ने दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास पहचान बनाई है।
रिलीज
अगले महीने सजेगी फुलेरा गांव की पंचायत
'पंचायत 5' का नया पोस्टर जारी करते हुए निर्माताओं ने लिखा, 'थोड़ी तकरार थोड़ा प्यार रहेगा, फुलेरा में आपका इंतजार रहेगा।'
इसका प्रीमियर 3 दिसंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा।
कहानी वहीं से शुरू होगी, जहां चौथे सीजन का अंत हुआ था। इस बार फुलेर गांव की सियासी हवा का रुख बदल चुका है, क्याेंकि नए प्रधानपति बनराकस उर्फ भूषण शर्मा बन गए हैं।
पोस्टर में उनकी हुकूमत और नए सियासी घमासान को बखूबी दर्शाया गया है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्टर
thodi takraar thoda pyaar rahega, phulera mein aapka intezaar rahega 🙏🏠#PanchayatOnPrime, New Season, Dec 3@TheViralFever @ArunabhKumar @StephenPoppins @chandan_txt @vijaykoshy @metaltoothpk @Farjigulzar #RaghubirYadav @Neenagupta001 @malikfeb @chandanroy77 @Sanvikka… pic.twitter.com/j8NflO9pDU
— prime video IN (@PrimeVideoIN) November 18, 2026