LOADING...
साउथ से ट्रेलर का डबल डोज: ममूटी-मोहनलाल की ऐतिहासिक वापसी और 'डकैत' का खूनी खेल

साउथ से ट्रेलर का डबल डोज: ममूटी-मोहनलाल की ऐतिहासिक वापसी और 'डकैत' का खूनी खेल

Apr 04, 2026
07:48 pm

क्या है खबर?

दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रशंसकों के लिए 4 अप्रैल का दिन वास्तव में किसी त्योहार से कम नहीं है। एक तरफ जहां 18 साल के लंबे इंतजार के बाद सुपरस्टार ममूटी और मोहनलाल फिल्म 'पैट्रियट' के जरिए पर्दे पर साथ लौटे हैं, वहीं दूसरी तरफ अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की रिवेंज लव-स्टोरी 'डकैत' का ट्रेलर भी दर्शकों के बीच छा गया है। साउथ के इन 2 बड़े धमाकों ने सोशल मीडिया पर भारी रोमांच पैदा कर दिया है।

पैट्रियट

पैट्रियट: खतरनाक मिशन और जबरदस्त एक्शन

मलयालम सिनेमा के दिग्गजों, ममूटी और मोहनलाल ने 18 साल बाद महेश नारायणन की जासूसी थ्रिलर 'पैट्रियट' के ट्रेलर लॉन्च के जरिए साथ आकर प्रशंसकों में उत्साह की लहर दौड़ा दी है। एर्नाकुलम में आयोजित ये भव्य इवेंट सिनेमा प्रेमियों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं रहा। 'पैट्रियट' एक आगामी जासूसी एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी एक विवादास्पद इंटेलिजेंस मिशन के इर्द-गिर्द घूमती है। ट्रेलर में एक्शन और ड्रामा का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा।

इंतजार

18 साल का इंतजार खत्म

फिल्म 'ट्वेंटी:20' (2008) के 18 साल बाद ममूटी-मोहनलाल एक बार फिर स्क्रीन पर साथ लौट रहे हैं। उनके इस सहयोग ने प्रशंसकों के उत्साह को दोगुना कर दिया है। पैट्रियट' में ममूटी-मोहनलाल के साथ कुंचाको बोबन, फहाद फासिल, नयनतारा, राजीव मेनन और रेवती जैसे बेहतरीन कलाकारों की एक लंबी सूची शामिल है। फिल्म के संगीत को सुशिन श्याम ने तैयार किया है, जिन्होंने अपनी धुन से फिल्म के हर दृश्य को और अधिक गहन और प्रभावशाली बना दिया है।

Advertisement

डकैत

'डकैत' में हरि-जूलियट की खतरनाक कहानी

उधर डकैत के ट्रेलर की शुरुआत हरि (अदिवि शेष) और जूलियट (मृणाल ठाकुर) की प्यारी लव स्टोरी से होती है, जहां वे शादी और बच्चों के सपने देखते हैं, लेकिन कहानी में मोड़ तब आता है जब जूलियट के धोखे के कारण हरि जेल पहुंच जाता है। सालों बाद जब वो जेल से भागकर वापस आता है तो जूलियट को एक मुश्किल स्थिति में पाता है। इसके बाद शुरू होता है बदला, डकैती और एक्शन का एक खूनी खेल।

Advertisement

रिलीज

कब रिलीज हो रही 'डकैत'?

फिल्म में अदिवि और मृणाल के अलावा निर्देशक अनुराग कश्यप एक पुलिस अफसर की अहम भूमिका में हैं। उनके साथ प्रकाश राज भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ट्रेलर में जबरदस्त कार चेस और ट्रेन सीक्वेंस दिखाए गए हैं। सुशिन श्याम का बैकग्राउंड स्कोर और पवन सिंह का गाना 'टच बडी' फिल्म में अलग ही जोश भर रहा है। फिल्म 10 अप्रैल, 2026 को हिंदी और तेलुगू भाषा में एक साथ रिलीज होगी।

Advertisement