Loading...
'टॉक्सिक' का एडवांस बुकिंग में दमदार असर, रिलीज से पहले 32 करोड़ के पार हुई कमाई
'टॉक्सिक' का एडवांस बुकिंग कलेक्शन

'टॉक्सिक' का एडवांस बुकिंग में दमदार असर, रिलीज से पहले 32 करोड़ के पार हुई कमाई

Aug 24, 2026
01:13 pm

क्या है खबर?

कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। गीतू मोहनदार के निर्देशन में बनी KVN प्रोडक्शन द्वारा निर्मित इस एक्शन थ्रिलर की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। सिर्फ 2 दिनों में जो आंकड़े सामने आए हैं, उनसे साफ है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अगली तबाही बनने जा रही है। इसने रिलीज से पहले 32 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए हैं।

बिक्री

एडवांस बुकिंग में धड़ाधड़ बिक रहे 'टॉक्सिक' के टिकट

सैकनिल्क के मुताबिक, 'टॉक्सिक' ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग में 15 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। इसके हिंदी संस्करण ने प्री-सेल्स में लगभग 8 करोड़ रुपये कमाए।

2 दिनों के अंदर इसने देशभर में 6 लाख से ज्यादा टिकट बेचे और ब्लॉक सीटों के साथ एडवांस बुकिंग में कुल 32.52 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है।

चूकि फिल्म 26 अगस्त को रिलीज होगी, इसलिए कमाई के आंकड़े और ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है।

मांग

दर्शकों की मांग पर अतिरिक्त शो जोड़े गए

'टॉक्सिक' को लेकर दर्शकों की मांग को देखते हुए अधिक शो जोड़े गए हैं।

मुंबई में इसके हिंदी शो सुबह 6 बजे और 6:10 बजे से दिखाए जांएगे। वर्किंग क्लास के लिए रात के 11:45 और 11:59 के लेट नाइट शो बढ़ाए गए हैं।

यही हाल दिल्ली का है, जबकि बेंगलुरु में सुबह 5:45 के शुरुआती शो से लेकर रात 12 बजे तक शो रखे गए हैं।

फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा और तारा सुतारिया समेत कई कलाकार शामिल हैं।

ADVERTISEMENT