'टॉक्सिक' की स्टारकास्ट में कौन है सबसे अमीर? यश समेत इन सितारों की संपत्ति जानें
क्या है खबर?
साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में यश के साथ कई मशहूर अभिनेत्रियां भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। रिलीज से पहले फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है। ऐसे में आइए जानते हैं यश समेत 'टॉक्सिक' की प्रमुख स्टारकास्ट की संपत्ति कितनी है और कौन सबसे ज्यादा अमीर है।
#1 & #2
यश और नयनतारा
सुपरस्टार यश आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' में दोहरी भूमिका में नजर आएंगे, जिनका नाम है राया और टिकट। यश के अभिनय को सभी लोग खूब पसंद करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी संपत्ति 60 करोड़ रुपये है।
एक्शन थ्रिलर फिल्म 'टॉक्सिक' में नयनतारा मुख्य अभिनेता यश की बहन की भूमिका में दिखाई देंगी। नयनतारा की संपत्ति की बात करें तो वो 200 करोड़ रुपये की मालकिन हैं।
#3 & #4
कियारा आडवाणी और दिशा पाटनी
कियारा आडवाणी फिल्म 'टॉक्सिक' में मुख्य अभिनेता यश की प्रेमिका के रूप में नजर आएंगी। उनके किरदार का नाम 'नादिया' होता है, जो सर्कस कलाकार के तौर पर काम करती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कियारा 40 करोड़ रुपये की मालकिन हैं।
दिशा पाटनी भी इस फिल्म में अहम भूमिका में नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी संपत्ति 75-85 करोड़ रुपये के बीच है।
#5 & #6
हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया
फिल्म 'टॉक्सिक' में हुमा कुरैशी 'एलिजाबेथ' नाम के एक शक्तिशाली और खूंखार नकारात्मक किरदार में दिखाई देंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हुमा की संपत्ति 22-25 करोड़ रुपये है।
तारा सुतारिया इस आगामी पीरियड गैंगस्टर थ्रिलर फिल्म में 'रेबेका' नाम का एक दमदार किरदार निभा रही हैं। तारा भी किसी से कम नहीं हैं। उनकी संपत्ति 20-25 करोड़ रुपये के बीच है।