Loading...
'टॉक्सिक' के लिए यश ने कितनी फीस ली? सितारों की रकम जानकर उड़ जाएंगे होश
यश की 'टॉक्सिक' के सितारों की फीस जानकर चौंक जाएंगे आप

'टॉक्सिक' के लिए यश ने कितनी फीस ली? सितारों की रकम जानकर उड़ जाएंगे होश

Aug 12, 2026
04:16 pm

क्या है खबर?

साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' आगामी 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है और इसे लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। रिलीज से पहले फिल्म के सितारों की फीस को लेकर भी जानकारी सामने आई है। ऐसे में आइए जानते हैं यश समेत फिल्म के बाकी कलाकारों ने कितनी फीस ली है।

#1 & #2

यश और कियारा आडवाणी

फिल्म 'टॉक्सिक' में यश डबल रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा वो इस फिल्म के सह-लेखक और सह-निर्माता हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म में काम करने के लिए उन्होंने 50 करोड़ रुपये फील ली है।

कियारा आडवाणी फिल्म 'टॉक्सिक' में नाडिया की भूमिका में दिखाई देंगी। उनकी यश के साथ जोड़ी देखने के लिए दर्शक बेताब हैं। इस फिल्म में काम करने के लिए कियारा को 15 करोड़ रुपये फीस मिली हैं।

#3 & #4

नयनतारा और हुमा कुरैशी

नयनतारा इस आगामी पैन-इंडिया फिल्म में यश की बहन (गंगा) का खूंखार और दमदार किरदार निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म में अभिनय करने के लिए उन्होंने निर्माताओं से 12 करोड़ से 18 करोड़ रुपये के बीच फीस ली है।

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी फिल्म 'टॉक्सिक' में हुमा कुरैशी एलिजाबेथ नाम का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म में काम करने के लिए उन्हें 2 करोड़ से 3 करोड़ रुपये के बीच वेतन मिला है।

ADVERTISEMENT

जानकारी

#5 तारा सुतारिया

फिल्म 'टॉक्सिक' में तारा सुतारिया रेबेका की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में तारा का किरदार एक ऐसी मजबूत महिला का है, जो अपराध की अंधेरी दुनिया की कहानी दिखाता है। इसके लिए तारा ने 2 से 3 करोड़ रुपये के बीच फीस मिली है।

ADVERTISEMENT