NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: मनोज बाजपेयी की टॉप रेटेड फिल्में, जिनमें देखने को मिली उनकी उम्दा कलाकारी
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: मनोज बाजपेयी की टॉप रेटेड फिल्में, जिनमें देखने को मिली उनकी उम्दा कलाकारी
    OTT पर मौजूद मनोज बाजपेयी की टॉप रेटेड फिल्में

    जन्मदिन विशेष: मनोज बाजपेयी की टॉप रेटेड फिल्में, जिनमें देखने को मिली उनकी उम्दा कलाकारी

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Apr 23, 2023
    07:00 am

    क्या है खबर?

    मनोज बाजपेयी पर्दे पर जादूगरी करते हैं, यह कहना गलत नहीं होगा। अपने छोटे से छोटे किरदार में भी वह पूरी फिल्म को मजबूत बनाने का काम कर जाते हैं।

    वह पंकज त्रिपाठी, राजकुमार राव जैसे कलाकारों की प्रेरणा भी रहे हैं।

    तीन दशक लंबे उनके करियर में उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं। 23 अप्रैल को वह अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं।

    आइए इस मौके पर OTT पर मौजूद उनकी टॉप रेटेड फिल्मों पर नजर डालते हैं।

    #1

    सत्या

    राम गोपाल वर्मा की यह फिल्म 1998 में आई थी। गैंगस्टार भीखू म्हात्रे के किरदार ने मनोज को बॉलीवुड में अलग पहचान दिलाई। इसी फिल्म ने सौरभ शुक्ला को भी स्थापित किया था।

    इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था।

    उन्होंने खुद कहा था कि वह आज जो कुछ भी हैं, भीखू म्हात्रे की वजह से ही हैं।

    IMDb पर इस फिल्म की 8.3 रेटिंग है। यह फिल्म सोनी लिव पर मौजूद है।

    #2

    गैंग्स ऑफ वासेपुर 

    'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के सरदार खान को कौन भूल सकता है? अपने अभिनय से मनोज ने इस किरदार को यादगार बना दिया है।

    धनबाद के कोल माफिया को दर्शाने वाली इस फिल्म में मनोज ने सरदार खान की भूमिका निभाई और अपनी इस भूमिका से दर्शकों का दिल जीत लिया।

    अनुराग कश्यप की इस फिल्म की IMDb पर 8.2 रेटिंग है। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

    #3

    सोनचिड़िया 

    'सोनचिड़िया' में मनोज के साथ सुशांत सिंह राजपूत, आशुतोष राणा, रणवीर शौरी जैसे कलाकार भी नजर आए थे।

    अभिषेक चौबे द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी।

    यह फिल्म 1975 में चंबल की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म चंबल के डाकुओं और उनके बदले की कहानी है। इस फिल्म में मनोज बाजपोयी ने डाकू मान सिंह का किरदार निभाया था।

    7.9 स्टार वाली यह फिल्म ZEE5 पर उपलब्ध है।

    #4

    पिंजर

    पीरियड ड्रामा फिल्म 'पिंजर' में मनोज, राशिद के किरदार में नजर आए। फिल्म में उर्मिला मांतोडकर भी मुख्य भूमिका में थीं।

    यह फिल्म भारत-पाकिस्तान बंटवारे के समय हिंदू और मुस्लिम के बीच पनपी समस्याओं पर आधारित है।

    चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शानदार अभिनय के लिए मनोज ने अपना दूसरा राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था।

    फिल्म की IMDb पर 7.9 रेटिंग है। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।

    #5

    अलीगढ़

    हंसल मेहता की फिल्म 'अलीगढ़' एक सच्ची घटना पर आधारित है।

    अलीगढ़ विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर को नैतिकता के आधार पर निष्कासित कर दिया गया था जब उन्हें एक रिक्शा चालक के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए देखा गया था।

    समाज ने भी प्रोफेसर को बुरी तरह प्रताड़ित किया। प्रोफेसर के किरदार में मनोज ने दर्शकों को भावुक कर दिया था।

    7.8 रेटिंग वाली इस फिल्म में राजकुमार राव भी थे। यह फिल्म भी अमेजन प्राइम वीडियो पर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जन्मदिन विशेष
    मनोज बाजपेयी
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: नए शेड्यूल का हुआ ऐलान, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे शेष मुकाबले  इंडियन प्रीमियर लीग
    जम्मू-कश्मीर के सांबा और पंजाब के होशियारपुर-अमृतसर में दिखे ड्रोन, कई जगहों पर ब्लैकआउट जम्मू-कश्मीर
    टेस्ट क्रिकेट में 'फैब-4' का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े टेस्ट क्रिकेट
    PF बैलेंस मिस्ड कॉल और मैसेज से कैसे जांचे? जानिए यहां  EPFO

    जन्मदिन विशेष

    अलका याग्निक एक गाने के लिए लेती हैं लाखों रुपये, जानिए कितनी संपत्ति की हैं मालकिन अलका याग्निक
    जन्मदिन विशेष: रानी मुखर्जी ही कर सकती थीं इन किरदारों के साथ इंसाफ रानी मुखर्जी
    जन्मदिन विशेष: कंगना रनौत को इन फिल्मों के लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, जानें कहां देखें कंगना रनौत
    जन्मदिन विशेष: कंगना रनौत एक फिल्म के लिए लेती हैं इतनी फीस, जानिए कुल संपत्ति कंगना रनौत

    मनोज बाजपेयी

    समांथा अक्किनेनी 'द फैमिली मैन 2' में एक आत्मघाती हमलावर की भूमिका में दिखेंगी- रिपोर्ट मुंबई
    मनोज बाजपेयी की 'द फैमिली मैन 2' का ट्रेलर रिलीज, 4 जून को प्रसारित होगी सीरीज मुंबई
    'द नाइट मैनेजर' की हिन्दी रीमेक से बाहर हुए मनोज बाजपेयी, जानिए कारण बॉलीवुड समाचार
    सत्यजीत रे पर आधारित सीरीज 'रे' का ट्रेलर जारी, दमदार अंदाज में दिखे मनोज बाजपेयी नेटफ्लिक्स

    बॉलीवुड समाचार

    सलमान खान से सतीश कौशिक ने किया था ये वादा, अब अभिनेता निभाएंगे जिम्मेदारी सलमान खान
    कंगना रनौत ने साझा कीं अपने माता-पिता की अनदेखी तस्वीरें, दी शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं कंगना रनौत
    कितनी पढ़ी-लिखी हैं अभिनेत्री शहनाज गिल? शहनाज गिल
    #NewsBytesExplainer: क्या होते हैं फिचर फिल्म, डॉक्यूमेंट्री, धारावाहिक और कंटेंट के अन्य प्रकार? विस्तार से जानिए #NewsBytesExplainer
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025