LOADING...
'टॉप गन' के मशहूर अभिनेता जेम्स हैंडी की बेरहमी से हत्या, प्रेमिका के बेटे पर आरोप
हॉलीवुड अभिनेता जेम्स हैंडी की मौत

'टॉप गन' के मशहूर अभिनेता जेम्स हैंडी की बेरहमी से हत्या, प्रेमिका के बेटे पर आरोप

Jun 05, 2026
10:46 am

क्या है खबर?

हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज की फिल्म 'टॉप गन: मेवरिक' में नजर आए दिग्गज अभिनेता जेम्स हैंडी अब नहीं रहे। 81 साल की उम्र में उन्हें बेरहमी से मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह हमला 4 जून को किया गया, जब अभिनेता लॉस एंजिल्स के कैलिफोर्निया स्थित अपने घर में मौजूद थे। पुलिस के अनुसार, हत्या करने का आरोप हैंडी की प्रेमिका के बेटे पर लगा है, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

घटना

जेम्स हैंडी के घर में घुसकर किए चाकू से वार

ई-टाइम्स के अनुसार, पुलिस को 911 पर एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने कथित तौर पर कहा, "मैं ईश्वर का पुत्र हूं, मैंने पाप के देवता को मार डाला।" लॉस एंजिल्स पुलिस विभाग के अनुसार, जब अधिकारी हैंडी के टारजाना स्थित घर पहुंचे, तो उन्हें संपत्ति के सामने वाले आंगन में बेहोश पाया गया। उनके शरीर पर चाकू के कई वार थे। आनन-फानन में अभिनेता को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आरोप

आरोपी ने पुलिस से संपर्क करके खुद गुनाह कबूल किया

खबरों के अनुसार, हैंडी की हत्या कथित तौर पर 44 वर्षीय माइकल ग्लेडहिल नाम के व्यक्ति ने की है, जिसकी पहचान अभिनेता की प्रेमिका के बेटे के रूप में हुई। आरोपी ने गुनाह कबूला, लेकिन मारने के मकसद का खुलासा नहीं किया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। बता दें, हैंडी ने अपने करियर में 150 से ज्यादा फिल्में की थीं। उनकी क्लासिक फिल्मों में 'टॉप गन: मेवरिक', 'जुमानजी', 'अराक्नोफोबिया' और 'वूल्वरिन' जैसे शामिल हैं।

Advertisement