5 साल बाद लौटी स्पाइडर-मैन की दुनिया, जानें कब और कहां देख पाएंगे आप
टॉम हॉलैंड, 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' में पीटर पार्कर के रूप में वापसी कर रहे हैं, जो लगभग 5 साल बाद बड़े पर्दे पर आ रही है।
टॉम ने बताया कि उन्होंने फिल्म की कहानी गढ़ने में मदद की थी और इसके लिए 'स्पाइडर-प्यूबर्टी' का विचार रखा था। इस विचार में पीटर के जीवन में आने वाले बदलावों और अपनी भावनाओं पर नियंत्रण खोने की मुश्किलों को दिखाया जाना था।
हालांकि, यह टैगलाइन फिल्म में इस्तेमाल नहीं हुई, लेकिन इसका विषय फिल्म का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया।
कब और कितनी भाषा में रिलीज होगी 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे'?
टॉम का कहना है कि वह देखना चाहेंगे कि भविष्य में माइल्स मोरालेस या स्पाइडर-ग्वेन स्पाइडर-मैन की कमान संभालें, ठीक वैसे ही जैसे आयरन मैन ने नए नायकों का मार्गदर्शन किया था।
इस फिल्म का निर्देशन डेस्टिन डैनियल क्रेडन ने किया है और इसमें जेंडया, जैकब बटालॉन, सैडी सिंक, जॉन बर्थल और मार्क रफालो जैसे कलाकार भी हैं।
यह फिल्म 31 जुलाई 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में एक साथ 6 भाषाओं में रिलीज होगी, जिनमें अंग्रेजी और हिंदी भी शामिल हैं।