LOADING...
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' को एक दिन पहले देखने का मौका, हुआ सबसे बड़ा ऐलान
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की भारत में रिलीज तारीख घोषित

'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' को एक दिन पहले देखने का मौका, हुआ सबसे बड़ा ऐलान

Jun 11, 2026
10:42 am

क्या है खबर?

मार्वल फ्रैंचाइजी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' अगले महीने आ रही है। फिल्म में टॉम हॉलैंड अपने मुख्य किरदार 'पीटर पार्कर' के रूप में वापसी कर रहे हैं। डेस्टिन डेनियल क्रेटन द्वारा निर्देशित यह फिल्म 'नो वे होम' के बाद के 4 साल के समय को दिखाती है, जहां पीटर पार्कर अकेले रहते हुए न्यूयॉर्क शहर की रक्षा कर रहा है। सोनी पिक्चर्स इंडिया ने आधिकारिक पोस्ट के जरिए भारत में इसकी रिलीज तारीख का ऐलान किया है।

घोषणा

'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' भारत में एक दिन पहले देगी दस्तक

सोनी पिक्चर्स इंडिया ने ऐलान किया है कि 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उन्होंने लिखा, 'भारत, तैयार हो जाइए! #SpiderManBrandNewDay एक दिन पहले यानी 30 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में आ रही है। यह अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में उपलब्ध होगी। और स्पाइडी के इतिहास में पहली बार, टिकटें सिर्फ एक हफ्ते में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी।' बता दें, फिल्म की मूल रिलीज तारीख 31 जुलाई, 2026 है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement