टॉम क्रूज की फिल्म 'डिगर' का टीजर आया सामने, फैंस की बढ़ी उत्सुकता
हॉलीवुड के सुपरस्टार टॉम क्रूज एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इस बार वे ऑस्कर विजेता निर्देशक अलेजांद्रो गोंजालेस इनारितु के साथ आ रहे हैं।
इन दोनों की नई फिल्म 'डिगर' एक डार्क साइंस फिक्शन कॉमेडी बताई जा रही है। इस फिल्म में टॉम क्रूज एक टेक्सस ऑयल टाइकून का किरदार निभाएंगे।
उनकी लड़ाई 'जूडी' नाम के एक बेहद विशाल और खतरनाक ग्लेशियर से होगी, जिससे वे पूरी धरती को बचाने की कोशिश करेंगे।
फिल्म के टीजर की शुरुआत में क्रूज की पुरानी हिट फिल्मों के कुछ यादगार क्लिप्स देखने को मिलते हैं। इसके बाद 'डिगर' की एक बिल्कुल नई और रोमांचक एडवेंचर का सफर शुरू होता है।
फिल्म में कौन किस किरदार में आएगा नजर
'डिगर' फिल्म में टॉम क्रूज के साथ सोफिया बौटेला भी अहम भूमिका में दिखेंगी, लेकिन इसकी रिलीज डेट का ऐलान अभी नहीं किया गया है।
वहीं, दूसरी ओर केविन बेकन एक एक्सोरसिस्ट थ्रिलर फिल्म 'समोनर' में मुख्य भूमिका निभाते दिखेंगे।
इस फिल्म का निर्देशन जेरेमी स्लेटर ने किया है और अमेजन MGM स्टूडियोज इसका प्रोडक्शन कर रहे हैं। इसके अलावा, क्रिस्टन स्टीवर्ट ने अपनी फिल्म 'फ्लेश ऑफ द गॉड्स' की शूटिंग खत्म कर ली है।
यह फिल्म 1980 के दशक के लॉस एंजिल्स की बेहद ग्लैमरस लेकिन खतरनाक नाइटलाइफ की कहानी पर आधारित है।