LOADING...
टॉम क्रूज की ब्लॉकबस्टर फिल्म का फिर सिनेमाघरों में होगा दीदार, हो गया ऐलान
टॉम क्रूज की ये फिल्म फिर होगी रिलीज

टॉम क्रूज की ब्लॉकबस्टर फिल्म का फिर सिनेमाघरों में होगा दीदार, हो गया ऐलान

Apr 23, 2026
03:31 pm

क्या है खबर?

हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज अपने हैरतअंगेज करतब के जरिए कई साल से दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहे हैं। इस वक्त वह अपनी आगामी फिल्म 'डिगर' में व्यस्त चल रहे हैं, जो अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों का रुख करेगी। बेशक फिल्म के ट्रेलर में उनके अनोखे वृद्ध अवतार देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं, लेकिन उससे पहले टॉम अपने चाहने वालों को ब्लॉकबस्टर फिल्म की झलक दिखाएंगे। उनकी 1986 में रिलीज फिल्म 'टॉप गन' फिर से सिनेमाघरों का रुख करेगी।

तोहफा

'टॉप गन' के 40 साल पूरे होन पर मिलेगा तोहफा

'टॉप गन' 16 मई को अपनी रिलीज के 40 साल पूरे करने वाली है। इस खास मौके पर निर्माताओं ने दर्शकों के साथ फिल्म का जश्न मनाने की याेजना बनाई है और ऐलान भी किया है। पैरामाउंट पिक्चर्स मूल फिल्म और इसके सीक्वल को एक सप्ताह के लिए सिनेमाघरों में फिर से रिलीज करेगी। इसे 15 मई, 2026 से सिर्फ एक सप्ताह के लिए भारतीय सिनेमाघरों में उतारा जाएगा जिससे नई पीढ़ी और पुराने फैंस दोबारा इसका लुत्फ उठा सकेंगे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement

फ्रैंचाइजी

'टॉप गन 3' का हो चुका ऐलान

अमेरिका के सिनेमाकॉन समारोह में 'टॉप गन 3' की पुष्टि हुई थी। निर्माताओं ने कहा था कि तीसरी किस्त का निर्माण चल रहा है। यह आधिकारिक तौर पर विकास के चरण में है। 1986 में रिलीज 'टॉप गन' में अभिनेता ने लेफ्टिनेंट 'मेवरिक' का किरदार निभाया है जो अपनी बेपरवाह शैली के कारण हादसों और संघर्ष से जूझता है, लेकिन बाद में अपने डर पर काबू पा लेता है। इसकी दूसरी कड़ी 'टॉप गन: मेवरिक' 2022 में रिलीज हुई थी।

Advertisement