NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / टोक्यो ओलंपिक: आईनॉक्स ने पदक विजेता खिलाड़ियों को जीवनभर मुफ्त मूवी टिकट देने का ऐलान किया
    अगली खबर
    टोक्यो ओलंपिक: आईनॉक्स ने पदक विजेता खिलाड़ियों को जीवनभर मुफ्त मूवी टिकट देने का ऐलान किया
    आईनॉक्स ने ओलंपिक खिलाड़ियों के लिए की अनूठी पहल

    टोक्यो ओलंपिक: आईनॉक्स ने पदक विजेता खिलाड़ियों को जीवनभर मुफ्त मूवी टिकट देने का ऐलान किया

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jul 28, 2021
    02:39 pm

    क्या है खबर?

    कोरोना वायरस के कारण पिछले साल टोक्यो ओलंपिक खेलों को टाल दिया गया था। स्थगित हुए 'खेलों के महाकुंभ' की शुरुआत 23 जुलाई से हो चुकी है।

    इस वक्त पूरे देश सहित दुनिया की निगाहें टोक्यो ओलंपिक पर टिकी हुई हैं। अब देश की एक बड़ी मल्टीप्लेक्स कंपनी आईनॉक्स ने इस प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी घोषणा कर दी है।

    आईनॉक्स ने पदक विजेता खिलाड़ियों को जीवनभर फ्री मूवी टिकट देने का ऐलान किया है।

    घोषणा

    आईनॉक्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर की घोषणा

    आईनॉक्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस संबंध में घोषणा की है। आईनॉक्स ने अपने ट्विटर पोस्ट में खिलाड़ियों के प्रति अपनी भावनाएं जाहिर की हैं।

    आईनॉक्स ने अपने पोस्ट में लिखा, 'आईनॉक्स को टोक्यो ओलंपिक में टीम इंडिया के प्रयासों पर बहुत गर्व है। हमें सभी पदक विजेताओं को जीवनभर के लिए मुफ्त मूवी टिकटों की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।'

    भारतीय खिलाड़ियों के सम्मान में आईनॉक्स ने इस प्रकार की पहल की है।

    जानकारी

    एथलीट्स को सालभर के लिए मुफ्त में दिया जाएगा मूवी टिकट

    आईनॉक्स ने साथ ही यह भी बताया कि टोक्यो ओलंपिक, 2020 में भाग लेने वाले बाकी एथलीट्स को भी कंपनी की तरफ से एक साल के लिए मुफ्त में मूवी टिकट दिए जाएंगे।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए आईनॉक्स का ट्विटर पोस्ट

    INOX takes immense pride in all the endeavors of #TeamIndia at #Tokyo2020 🌟✨
    We are happy to announce free movie tickets for lifetime for all the medal winners🏅 for one year for all the other athletes🎟️🎟️#AayegaIndia #INOXForTeamIndia #EkIndiaTeamIndia #Respect #JaiHind 🇮🇳 pic.twitter.com/evaAAJbgKx

    — INOX Leisure Ltd. (@INOXMovies) July 27, 2021

    अन्य ऑफर

    रजत पदक विजेता मीराबाई को जीवनभर मुफ्त में पिज्जा खिलाएगी डोमिनोज

    अब तक टोक्यो ओलंपिक, 2020 में मीराबाई चानू एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने भारत के लिए पदक जीता है। भारतीय महिला भारोत्तोलक मीराबाई ने भारोत्तोलन में रजत पदक हासिल किया है।

    देशभर से मीराबाई को शुभकामनाएं मिल रही हैं। इसी दरमियान मशहूर पिज्जा कंपनी डोमिनोज ने मीराबाई को जीवनभर मुफ्त में पिज्जा खिलाने की घोषणा की है।

    दरअसल, जीत के बाद मीराबाई ने पिज्जा खाने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद पिज्जा कंपनी की तरफ से यह कदम उठाया गया।

    शुभकामनाएं

    कई हस्तियों ने दी मीराबाई को शुभकामनाएं

    मीराबाई को रजत पदक हासिल करने के बाद फिल्म जगत की कई हस्तियों ने शुभकामनाएं दी थीं।

    इनमें फरहान अख्तर, रणदीप हुड्डा, तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर, आर माधवन, महेश बाबू और कंगना रनौत जैसे सितारों का नाम शामिल है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मीराबाई को बधाई दी थी।

    49 किलोग्राम भारवर्ग की प्रतियोगिता में मीराबाई ने भारत को रजत पदक दिलाया। ओलंपिक इतिहास में भारोत्तोलन में यह भारत का केवल दूसरा ओलंपिक पदक है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    सोशल मीडिया
    मनोरंजन
    टोक्यो ओलंपिक

    ताज़ा खबरें

    जूनियर एनटीआर लंदन में प्रशंसकों पर भड़के, बोले- सुरक्षाकर्मी तुम्हें बाहर निकाल देंगे लंदन
    फॉक्सवैगन टायरॉन की भारत में पहली बार दिखी झलक, जानिए क्या मिलेंगे फीचर  फॉक्सवैगन की कारें
    IPL के इतिहास में GT के खिलाफ की गई सबसे बड़ी साझेदारियां इंडियन प्रीमियर लीग
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे देश को करेंगे संबोधित नरेंद्र मोदी

    बॉलीवुड समाचार

    क्या आप जानते हैं? राजपाल यादव ने 'तारक मेहता..' में जेठालाल का रोल किया था रिजेक्ट टीवी शो
    राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी मामले में 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया राज कुंद्रा
    पर्दे पर कब आएगी फिल्म 'फुकरे 3?, निर्देशक ने कही ये बात मनोरंजन
    क्राइम मास्टर गोगो बन पर्दे पर वापसी कर सकते हैं शक्ति कपूर मनोरंजन

    सोशल मीडिया

    जरीन खान की मां ICU में भर्ती, अभिनेत्री ने की दुआ करने की अपील मुंबई
    वर्ल्ड इमोजी डे: भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए गए ये इमोजी, दिखे ट्विटर ट्रेंड्स ट्विटर
    ट्विटर जल्द दे सकती है ट्वीट एडिट करने का विकल्प, लेकिन इसके लिए देने होंगे पैसे ट्विटर
    जम्मू-कश्मीर: देश विरोधी गतिविधियों के आरोप में नौकरी से निकाले जाएंगे 20 से अधिक और कर्मचारी जम्मू-कश्मीर

    मनोरंजन

    रितेश देशमुख के साथ इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगी सोनाक्षी, शुरू की शूटिंग रितेश देशमुख
    'भाग मिल्खा भाग' समेत ओलंपिक से जुड़ी ये फिल्में आपको जरूर देखनी चाहिए बॉलीवुड समाचार
    'सिलसिला सिडनाज का' में दिखेंगे सिद्धार्थ और शहनाज, 22 जुलाई को वूट पर आएगी फिल्म मुंबई
    'गदर 2' में फिर पाकिस्तान जाएंगे सनी देओल, इस बार बेटे के लिए करेंगे सरहद पार मुंबई

    टोक्यो ओलंपिक

    टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा नहीं लेंगी विश्व की नंबर तीन महिला टेनिस खिलाड़ी सिमोना हालेप टेनिस
    टोक्यो ओलंपिक: टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों में शामिल हुआ फेडरर और जोकोविच का नाम नोवाक जोकोविच
    टोक्यो ओलंपिक: यूनिवर्सिटी कोटा के तहत भारतीय महिला तैराक माना पटेल ने किया क्वालीफाई तैराकी
    टोक्यो ओलंपिक: मैरी कॉम और मनप्रीत सिंह होंगे उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक ओलंपिक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025