Loading...
टाइगर श्रॉफ गोलीबारी मामले में आरोपियों की हिरासत बढ़ी, मकोका कोर्ट ने सुनाया फैसला
टाइगर श्रॉफ गोलीबारी केस में आया नया अपडेट

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी मामले में आरोपियों की हिरासत बढ़ी, मकोका कोर्ट ने सुनाया फैसला

Nov 12, 2026
10:23 am

क्या है खबर?

टाइगर श्रॉफ पर हुए गोलीबारी मामले को लेकर मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम लगातार जांच में जुटी है। ताजा अपडेट है कि मुंबई में मकोका की एक स्पेशल कोर्ट ने मामले से जुड़े कथित शूटर समेत 5 आरोपियों की पुलिस कस्टडी को 16 नवंबर तक बढ़ा दिया है। पुलिस ने पांचों आरोपियों को स्पेशल मकोका कोर्ट में पेश किया था। इस दौरान मामले की आगे की जांच के लिए उनकी कस्टडी 7 दिन और बढ़ाने को कहा गया था।

फैसला

मकोका कोर्ट ने आरोपियों पर नकेल कसी

ANI के मुताबिक, इस डेवलपमेंट की पुष्टि वकील अजिंक्य मिर्गल द्वारा की गई है।

उन्होंने बताया, "फूल सिंह और अन्य 4 आरोपियों को स्पेशल मकोका कोर्ट में पेश किया गया। 7 दिन की पुलिस कस्टडी मांगी गई थी। पुलिस कस्टडी को 16 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है।"

यह डेवलपमेंट मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच द्वारा 18 अक्टूबर, 2026 को मुंबई के जुहू इलाके में हुई गोलीबारी की घटना की चल रही जांच के बीच आया है।

गिरफ्तारी

मामले में अब तक 17 आरोपी की हो चुकी धर-पकड़

18 अक्टूबर की शाम मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर की कार पर उस वक्त हमला हुआ, जब वह एक फुटबॉल क्लब से बाहर निकलकर अपने घर जा रहे थे।

इस गोलीबारी में अभिनेता तो बच गए, लेकिन कार ड्राइवर और आसपास के कुछ लोग घायल हो गए थे।

पुलिस ने मामले की जांच करते हुए अब तक कुल 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारियां जांच के दौरान अलग-अलग इलाकों से की गई हैं।

ADVERTISEMENT