Loading...
टाइगर श्रॉफ गोलीबारी मामले में हुई 12वीं गिरफ्तारी, सोनीपत से पकड़ा गया संदिग्ध
टाइगर श्रॉफ गोलीबारी मामले में एक और गिरफ्तारी हुई

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी मामले में हुई 12वीं गिरफ्तारी, सोनीपत से पकड़ा गया संदिग्ध

Oct 30, 2026
09:49 am

क्या है खबर?

टाइगर श्रॉफ पर हुए गोलीबारी मामले में मुंबई पुलिस ने एक और आरोपी को धर दबोचा है। बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गुरुवार को हरियाणा के सोनीपत में लोकल पुलिस की मदद से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। पुलिस ने अपनी जांच से मिले खास इनपुट पर कार्रवाई की और आरोपी को पकड़ा। रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जांच

6 नवंबर तक पुलिस हिरासत में पहुचे अन्य आरोपी

ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, मामले में पकड़े गए 11 आरोपियों को मुंबई की एक स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया था।

पुलिस ने कोर्ट से आरोपियों की 10 दिन की कस्टडी की मांग रखी थी। इसके बाद कोर्ट ने सभी आरोपियों को 6 नवंबर, 2026 के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया।

इसमें से 9वें की सिर्फ एक किडनी है, जिसकी मेडिकल हिस्ट्री कोर्ट में जमा की गई। अब 11 आरोपियों के अलावा, 12वां आरोपी भी पकड़ा गया है।

कार्रवाई

आरोपियों के खिलाफ लगाया गया था मकोका

इससे पहले, मुंबई क्राम ब्रांच ने सभी आरोपियों के खिलाफ मकोका, 1999 के नियम लगाए थे।

पुलिस ने बताया कि 27 अक्टूबर को क्राइम ब्रांच, क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (DCB-CID) की जांच में मकोका के नियम लगाए गए, जो 19 अक्टूबर को भारतीय न्याय संहिता (BNS) के सेक्शन 109(1) और 3(5) के साथ-साथ आर्म्स एक्ट के सेक्शन 3 और 25 के तहत दर्ज किया गया।

बता दें, टाइगर की कार पर गोलीबारी 18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू में हुई थी।

ADVERTISEMENT