Loading...
टाइगर श्रॉफ मामले में बड़ा एक्शन, 6 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजे गए सभी आरोपी
टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी मामले में बड़ा एक्शन लिया गया

टाइगर श्रॉफ मामले में बड़ा एक्शन, 6 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजे गए सभी आरोपी

Oct 29, 2026
05:03 pm

क्या है खबर?

टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी के मामले में पकड़े गए 11 आरोपियों को मुंबई की एक स्पेशल कोर्ट ने 6 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। यह बदलाव उस वक्त हुआ जब 27 अक्टूबर को मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट (MCOCA) लगाया। हिरासत में लिए जाने के बाद, पुलिस अब पकड़ी गईं 2 महिलाओं समेत सभी आरोपियों से घटना में उनकी कथित भूमिका के बारे में जानकारी हासिल करेगी।

गिरफ्तारी

6 नवंबर तक पुलिस कस्टडी में रहेंगे सभी आरोपी

टाइम्स नाउ के मुताबिक, मामले में पकड़े गए 11 आरोपियों पर मकाेका लगाने के बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें शहर की एक स्पेशल कोर्ट में पेश किया था।

इसके बाद, गुरुवार, 29 अक्टूबर को कोर्ट ने उन्हें 6 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

आरोपियों को पहले भी गोलीबारी की घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था और कोर्ट से इजाजत मिलने के बाद उन्हें ऑर्गनाइज्ड क्राइम कानून के तहत फिर से गिरफ्तार किया गया था।

मामला

मुंबई के जुहू में टाइगर पर हुआ था हमला

18 अक्टूबर को शाम करीब 7 बजे टाइगर मुंबई के जुहू स्थित एक फुटबॉल क्लब से निकल रहे थे।

इस दौरान 2 शूटर मोटरसाइकिल से आए और उन्होंने अभिनेता की कार पर कई राउंड फायर किए। इसके बाद वहां से फरार हो गए।

इसमें टाइगर तो बाल-बाल बच गए, लेकिन उनका कार ड्राइवर जख्मी हो गया। आसपास के राहगीरों को भी चोटें लगने की बात सामने आई। हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े अनिल पंडित ने ली थी।

ADVERTISEMENT