NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / टाइगर और कृति अभिनीत 'गणपत' की यूनाइटेड किंगडम में शुरू हुई शूटिंग
    मनोरंजन

    टाइगर और कृति अभिनीत 'गणपत' की यूनाइटेड किंगडम में शुरू हुई शूटिंग

    टाइगर और कृति अभिनीत 'गणपत' की यूनाइटेड किंगडम में शुरू हुई शूटिंग
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Nov 06, 2021, 05:48 pm 1 मिनट में पढ़ें
    टाइगर और कृति अभिनीत 'गणपत' की यूनाइटेड किंगडम में शुरू हुई शूटिंग
    'गणपत' से टाइगर और कृति सैनन

    टाइगर श्रॉफ और कृति सैनन 'गणपत' को लेकर सुर्खियों में हैं। आए दिन फिल्म से जुड़ी नई जानकारी सामने आ रही है। फिल्म क्रिसमस के मौके पर अगले साल 23 दिसंबर को रिलीज होगी। हाल में खबर आई थी कि इस फिल्म में टाइगर के पिता की भूमिका में अमिताभ बच्चन नजर आएंगे। अब जानकारी सामने आ रही है कि टाइगर और कृति अभिनीत 'गणपत' की शूटिंग यूनाइटेड किंगडम में शुरू हो चुकी है।

    समीक्षक तरण आदर्श ने साझा की जानकारी

    फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने इस संबंध में जानकारी साझा की है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'टाइगर और कृति की 'गणपत' की शूटिंग आज यूनाइटेड किंगडम में शुरू हो गई है। फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है। पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा फिल्म का निर्माण किया जाएगा। 23 दिसंबर, 2022 को फिल्म क्रिसमस के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।' उन्होंने फिल्म का व्यूजवल भी शेयर किया है, जिसमें टाइगर एक्शन में दिखे हैं।

    यहां देखिए तरण आदर्श का ट्विटर पोस्ट

    TIGER SHROFF - KRITI SANON: 'GANAPATH' SHOOT BEGINS IN UK... #Ganapath - Part 1 - starring #TigerShroff and #KritiSanon - commenced shoot in #UK today... Directed by #VikasBahl... Produced by Pooja Entertainment in association with Good Co... 23 Dec 2022 #Christmas release. pic.twitter.com/LIJWd2jusA

    — taran adarsh (@taran_adarsh) November 6, 2021

    'गणपत' का यूके शेड्यूल शुरू हो गया- कृति सैनन

    लीड कलाकार कृति ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म के यूनाइटेड किंगडम शेड्यूल शुरू होने की जानकारी दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, 'फिल्म 'गणपत' का यूके शेड्यूल शुरू हो गया है। बचके रहना क्योंकि इसकी हटेगी तो सबकी बजेगी।' 23 सेकेंड के फिल्म के व्यूजवल में टाइगर दुश्मनों से लोहा लेते हुए नजर आए हैं। फिल्म में वह जबरदस्त फाइट करते हुए दिखने वाले हैं।

    फिल्म में ऐसा होगा टाइगर का किरदार

    फिल्म में ऐसा होगा टाइगर का किरदार

    फिल्म में जैकी श्रॉफ का स्पेशल अपीयरेंस होगा। टाइगर और जैकी ने 'बागी 3' में साथ काम किया है। इससे पहले भी टाइगर और कृति को 'हीरोपंती' में साथ देखा गया था। 'गणपत' के लिए टाइगर ने बॉक्सिंग सीखी है। फिल्म में टाइगर गणपत नाम के शख्स का किरदार निभाएंगे। फिल्म में टाइगर मुंबई के एक मुक्केबाज की भूमिका में दिखेंगे। फिल्म पिता और बेटे की कहानी की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

    दर्शकों को 2090 की दुनिया में ले जाएगी 'गणपत'

    फिल्म का निर्माण दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी और वाशु भगनानी की पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा किया जाएगा। फिल्म 'गणपत' दो भागों में बनेगी। फिल्म का नाम 'गणपत' इसलिए रखा गया है क्योंकि बॉक्सर बने टाइगर फिल्म में गणपति के भक्त बताए गए हैं। आज से 69 साल आगे यानी साल 2090 का मुंबई कैसा होगा? भारत की स्थिति क्या होगी? उस वक्त दुनिया के राजनीतिक और आर्थिक हालात कैसे होंगे? यह सब फिल्म में दिखाया जाएगा।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    टाइगर श्रॉफ
    कृति सैनन
    लेटेस्ट फिल्में

    ताज़ा खबरें

    आरोन फिंच की जगह ये खिलाड़ी बन सकते हैं टी-20 में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान  आरोन फिंच
    वैलेंटाइन वीक पर रिलीज हुईं इन पांच बॉलीवुड फिल्मों ने किया था बॉक्स ऑफिस पर कमाल वैलेंटाइन डे
    महिला टी-20 विश्व कप: जेमिमा रोड्रिगेज का कैसा रहा है टूर्नामेंट में प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  जेमिमा रोड्रिगेज
    BMW X5 और X6 हाइब्रिड इंजन के साथ जल्द होंगी लॉन्च, जानिए इनके फीचर्स  BMW कार

    टाइगर श्रॉफ

    'बड़े मियां छोटे मियां' की शूटिंग शुरू, अली अब्बास जफर ने दी जानकारी अक्षय कुमार
    फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में टाइगर श्रॉफ के अपोजिट नजर आएंगी अलाया एफ  अक्षय कुमार
    ऋतिक रोशन-टाइगर श्रॉफ 'द ट्रांसपोर्टर' के हिंदी रीमेक में आएंगे नजर ऋतिक रोशन
    अक्षय-टाइगर की 'बड़े मियां छोटे मियां' की शूटिंग जल्द होगी शुरू, करोड़ों रुपये के सेट तैयार अक्षय कुमार

    कृति सैनन

    प्रभास और कृति सैनन की सगाई वाली खबरों को अभिनेता की टीम ने बताया अफवाह प्रभास
    कॉमेडी फिल्म 'द क्रू' में तब्बू, करीना और कृति के साथ दिखेंगे दिलजीत दोसांझ दिलजीत दोसांझ
    कार्तिक आर्यन की 'शहजादा' 10 फरवरी को नहीं होगी रिलीज, बदली गई तारीख कार्तिक आर्यन
    कृति सैनन और शाहिद कपूर की रोमांटिक ड्रामा फिल्म का हिस्सा बने धर्मेंद्र शाहिद कपूर

    लेटेस्ट फिल्में

    अनंत महादेवन ने की अपनी अगली डॉक्यूमेंट्री 'वेटरन्स ऑफ वॉर' की घोषणा डॉक्यूमेंट्री
    प्रभास की फिल्म 'प्रोजेक्ट K' ने रिलीज से पहले ही मारा बड़ा हाथ प्रभास
    चिरंजीवी की 'वाल्टेयर वीरय्या' 13 जनवरी को हिंदी में भी होगी रिलीज चिरंजीवी
    राजकुमार संतोषी की बेटी तनीषा 'गांधी गोडसे एक युद्ध' से करेंगी डेब्यू, देखिए पहला लुक बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023