Page Loader
विक्की कौशल इसलिए 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' से हुए बाहर, सामने आई वजह
'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' से क्यों बाहर हुए विक्की कौशल?

विक्की कौशल इसलिए 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' से हुए बाहर, सामने आई वजह

Apr 14, 2023
08:05 pm

क्या है खबर?

निर्देशक आदित्य धर की फिल्म 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' लंबे समय बाद दोबारा पटरी पर आई है। फिल्म लंबे समय से चर्चा में थी। फिल्म को लेकर तरह-तरह के अपडेट आते रहते हैं। कभी फिल्म के बंद होने की खबरें आईं, तो कभी इसके मुख्य कलाकारों में बदलाव की अपडेट आई। हाल ही में फिल्म से विक्की कौशल के बाहर होने की खबर आई थी। अब एक रिपोर्ट में इसकी वजह सामने आई है।

खबर

इस वजह से बाहर हुए विक्की कौशल

'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' लंबे समय से अटकी हुई थी। प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला के पीछे हटने के बाद यह फिल्म लगभग बंद हो गई थी। हाल ही में जियो स्टूडियो ने फिल्म के लिए हाथ बढ़ाया है। ई टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, जियो स्टूडियो विक्की को लेकर आश्वस्त नहीं था। कंपनी निश्चिंत नहीं थी कि विक्की के होने से फिल्म उतना मुनाफा कमा पाएगी, जितना इसमें निवेश किया जा रहा है। ऐसे में विक्की को फिल्म से बाहर होना पड़ा।

रणवीर सिंह 

फिल्म में रणवीर सिंह की एंट्री की आई थी खबर

हाल ही में खबर आई थी कि फिल्म में विक्की की जगह रणवीर सिंह को दी गई है। इससे रणवीर के प्रशंसक काफी उत्साहित थे। रिपोर्ट्स में कहा गया कि फिल्म में अश्वत्थामा के किरदार के लिए रणवीर ने अपनी रजामंदी दे दी है। वह जल्द ही इसे औपचारिक रूप से साइन कर सकते हैं। हालांकि, इस बारे में न ही निर्माताओं की तरफ से, न रणवीर की तरफ से कोई आधिकारिक बयान दिया गया था।

अन्य कलाकार

जूनियर एनटीआर और अल्लू अर्जुन भी रेस में?

नई खबर के मुताबिक, फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए अल्लू अर्जुन और जूनियर एनटीआर भी रेस में शामिल हैं। दोनों ही सितारों का बड़ा प्रशंसक वर्ग है। ऐसे में निर्माता इन कलाकारों को फिल्म में शामिल करके अच्छे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की उम्मीद कर सकते हैं। अल्लू 'पुष्पा' से तो एनटीआर 'RRR' से दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर भी अपनी धाक जमा चुके हैं। फिलहाल मुख्य अभिनेता ने नाम के लिए दर्शकों को आधिकारिक ऐलान का इंतजार करना होगा।

फीमेल लीड

सामंथा रुथ प्रभु दिखेंगी मुख्य भूमिका में

शुरुआत में फिल्म में विक्की के साथ सारा अली खान मुख्य भूमिका निभाने वाली थीं। जब आदित्य ने फिल्म को दोबारा पटरी पर लाने का सोचा तो इसकी स्क्रिप्ट दोबारा लिखी गई। नई स्क्रिप्ट के लिहाज से सारा फिल्म के लिए उचित नहीं थीं और फिल्म में उनको सामंथा रुथ प्रभु से रिप्लेस कर दिया गया। ऐसे में देखना होगा कि फिल्म में सामंथा की जोड़ी किस अभिनेता के साथ बनती है।