NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सरोज खान की बायोपिक लिखने में क्यों आ रही मुश्किल? मुख्य अभिनेत्री की भी आई जानकारी
    अगली खबर
    सरोज खान की बायोपिक लिखने में क्यों आ रही मुश्किल? मुख्य अभिनेत्री की भी आई जानकारी
    सरोज खान की बायोपिक पर नई जानकारी

    सरोज खान की बायोपिक लिखने में क्यों आ रही मुश्किल? मुख्य अभिनेत्री की भी आई जानकारी

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Sep 17, 2023
    02:14 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड की दिग्गज कोरियोग्राफर सरोज खान की बायोपिक लंबे समय से चर्चा में है। सरोज पर बन रही बायोपिक को लेकर तरह-तरह की खबरें आती रहती हैं।

    टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार सरोज की बायोपिक की पुष्टि कर चुके हैं। अब चर्चा है कि फिल्म में माधुरी दीक्षित मुख्य किरदार निभा सकती हैं। इस बारे में सरोज की बेटी सुकैना ने भी बयान दिया है।

    आपको बताते हैं सरोज की बायोपिक पर अब तक क्या-क्या जानकारी आई है।

    निर्देशक

    हंसल मेहता कर रहे निर्देशन

    सरोज खान की बायोपिक की चर्चा पहले 2020 में शुरु हुई थी। तब चर्चा थी की इस फिल्म को कोरियोग्राफर रेमो डीसूजा बनाएंगे।

    कुछ दिन पहले भूषण कुमार ने बायोपिक की पुष्टि करते हुए निर्देशक के नाम का खुलासा किया। इस फिल्म का निर्देशन हंसल मेहता करने वाले हैं। हंसल इस फिल्म को OTT के लिए तैयार कर रहे हैं।

    भूषण ने कहा था कि चूंकि फिल्म OTT के लिए बन रही है, इसका लेखन बेहद जटिल है।

    लेखन 

    लेखकों के सामने खड़ी हुई मुश्किल

    हिंदुस्ताट टाइम्स के अनुसार, फिलहाल इस बायोपिक की स्क्रिप्ट पर काम हो रहा है।

    बचपन से लेकर आखिर तक, सरोज का जीवन कई उतार-चढ़ाव से भरा था। ऐसे में लेखक-निर्माता इस असमंजस में हैं कि कहानी का केंद्र क्या हो। इसमें सरोज की जिंदगी की कई घटनाओं को दिखाया जाना है, जिसके लिखने के लिए लेखकों को संघर्ष करना पड़ रहा है।

    इसका लेखन अभी भी शुरुआती चरण में है और अभी कुछ ठोस तय नहीं हो पाया है।

    माधुरी दीक्षित

    माधुरी दीक्षित निभा सकती हैं सरोज का किरदार

    फिल्म में सरोज का किरदार निभाने के लिए माधुरी दीक्षित से संपर्क किया गया है। ऐसे में वह इस फिल्म का हिस्सा बन सकती हैं।

    इसमें सरोज के जीवन के अलग-अलग दौर को दिखाया जाएगा, जिसे अलग-अलग अभिनेत्रियां निभाएंगी। इन्हीं में से एक दौर के लिए माधुरी के नाम पर चर्चा हो रही है।

    सरोज की माधुरी के करियर में अहम भूमिका रही थी। 'धक-धक', 'एक दो तीन' जैसे कई मशहूर गाने सरोज ने ही कोरियोग्राफ किए थे।

    बयान 

    बेटी सुकैना ने कही यह बात

    सरोज की बेटी सुकैना ने पोर्टल को बताया कि बायोपिक के लिए अभी किसी कलाकार का नाम तय नहीं किया गया है। जब निर्माता कुछ नाम तय कर लेंगे, तब वे परिवार से बात करेंगे। हालांकि, कास्टिंग में उनकी कोई भूमिका नहीं होगी।

    सुकैना ने सरोज के जीवन के अलग-अलग चरणों के लिए अलग-अलग अभिनेत्री के चुनाव की इच्छा जाहिर की है। उनके अनुसार, एक महान कलाकार के जीवन के अलग-अलग दौर को एक अभिनेत्री द्वारा दिखाना मुमकिन नहीं है।

    करियर

    न्यूजबाइट्स प्लस

    सरोज ने फिल्म जगत में 4 दशक का लंबा वक्त बिताया था। उन्होंने 3,000 से भी ज्यादा गानों की कोरियोग्राफी की।

    इंडस्ट्री में सरोज और माधुरी की जोड़ी को हिट माना गया। इन दोनों ने मिलकर इंडस्ट्री में एक से एक बेहतरीन गानों के लिए साथ काम किया था। सरोज का आखिरी गाना 'तबाह हो गए हम' (कलंक) भी माधुरी पर फिल्माया गया था।

    3 जुलाई, 2020 को उनका दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सरोज खान
    माधुरी दीक्षित
    भूषण कुमार
    हंसल मेहता

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    सरोज खान

    नहीं रहीं मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान, 71 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन बॉलीवुड समाचार
    सरोज खान की यादों को हमेशा ताजा रखेंगी उनकी ये अनदेखी तस्वीरें श्रीदेवी
    कोरियोग्राफर सरोज खान की जिंदगी को पर्दे पर उतारने जा रहे हैं रेमो डिसूजा बॉलीवुड समाचार
    रेमो डिसूजा ने किया सरोज खान की यादों को ताजा, बनाने जा रहे हैं बायोपिक बॉलीवुड समाचार

    माधुरी दीक्षित

    नेटफ्लिक्स के बाद अमेजन प्राइम से जुड़ीं माधुरी, कर सकती हैं करियर की पहली वेब फिल्म मनोरंजन
    नोरा फतेही बनीं चंद्रमुखी, करना चाहती हैं माधुरी की बायोपिक में काम टीवी जगत की खबरें
    शिक्षक दिवस विशेष: अपने गुरु बिरजू महाराज की ताल पर थिरक कर 'कथक क्वीन' बनीं माधुरी मनोरंजन
    क्या दिव्या दत्ता ने 'शर्माजी की बेटी' में माधुरी दीक्षित को किया रिप्लेस? बॉलीवुड समाचार

    भूषण कुमार

    पहली बार डबल रोल निभाएंगे रणवीर सिंह, रोहित की 'सर्कस' में दिखेंगे बॉलीवुड समाचार
    गुलशन कुमार की बायोपिक 'मोगुल' पर अगले साल काम शुरू करेंगे आमिर खान बॉलीवुड समाचार
    रणबीर और अनिल कपूर की 'एनिमल' 2022 में दशहरे के मौके पर होगी रिलीज बॉलीवुड समाचार
    इमरान और जुबिन के गाने 'लुट गए' को 60 दिनों में मिले 50 करोड़ व्यूज बॉलीवुड समाचार

    हंसल मेहता

    'थप्पड़' के डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने दिया बॉलीवुड से 'इस्तीफा', इन डायरेक्टर्स ने भी किया किनारा ट्विटर
    अनुभव सिन्हा इन चार दिग्गज डायरेक्टर्स के साथ मिलकर बनाएंगे कोरोना वायरस पर फिल्म बॉलीवुड समाचार
    'अब तक छप्पन' और 'रा वन' के एक्शन डायरेक्टर परवेज खान का हार्ट अटैक से निधन बॉलीवुड समाचार
    गैंगस्टर विकास दुबे पर बनेगी बेव सीरीज, हंसल मेहता करेंगे डायरेक्ट बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025