Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / लव स्टोरी फिल्में देखना पसंद है, तो ज़रूर देखें हॉलीवुड की ये पाँच बेहतरीन फिल्में
  • मनोरंजन

    लव स्टोरी फिल्में देखना पसंद है, तो ज़रूर देखें हॉलीवुड की ये पाँच बेहतरीन फिल्में

    प्रदीप मौर्य
    लेखन
    प्रदीप मौर्य
    Twitter
    अंतिम अपडेट Apr 09, 2019, 09:05 am
    लव स्टोरी फिल्में देखना पसंद है, तो ज़रूर देखें हॉलीवुड की ये पाँच बेहतरीन फिल्में
  • हॉलीवुड में हर साल कई तरह की सैकड़ों फिल्में बनती हैं। हर कोई अपनी पसंद के हिसाब से फिल्में देखता है।

    कुछ लोगों को हॉरर फिल्में पसंद होती हैं, तो कुछ लोगों क्राइम ड्रामा पसंद होती हैं।

    कुछ लोग भरपूर ऐक्शन वाली फिल्में देखते हैं, तो वहीं कुछ लोग लव स्टोरी फिल्में देखते हैं।

    अगर आपको भी रोमांस और हल्की नोक-झोक वाली फिल्में पसंद है, तो आपको हॉलीवुड की ये पाँच फिल्में ज़रूर देखनी चाहिए।

  • इस खबर में
    'द इंग्लिश पेसेंट': दर्द से उबरने के लिए प्यार 'टायटैनिक': एक अधूरी प्रेम कहानी 'एवर आफ़्टर': प्रिंस के साथ प्यार 'द नोटबुक': कहानी वाला प्यार 'ला ला लैंड': प्यार के लिए ख़तरा बनी सफलता
  • फिल्म 1

    'द इंग्लिश पेसेंट': दर्द से उबरने के लिए प्यार

    'द इंग्लिश पेसेंट': दर्द से उबरने के लिए प्यार
  • सही कहा गया है कि प्यार किसी दवा से कम नहीं है, इसे 'द इंग्लिश पेसेंट' में ख़ूबसूरती से दिखाया गया है।

    इसका निर्देशन ऐन्थोनी मिंघेल्ला ने 1996 में किया था।

    फिल्म में हाना नाम की एक नर्स विमान दुर्घटना के शिकार के इलाज के लिए जाती है, जो मृत्यु शैया पर है। वह इस दौरान ठीक करने का एक तरीका खोज निकालती है।

    फिल्म में राल्फ़ फींनेस, क्रिस्टीन स्कॉट थॉमस और जूलियट बिनोचे थीं।

  • फिल्म 2

    'टायटैनिक': एक अधूरी प्रेम कहानी

    'टायटैनिक': एक अधूरी प्रेम कहानी
  • 'टायटैनिक' फिल्म के बारे में किसी को बताने की ज़रूरत नहीं है।

    इसका निर्देशन 1997 में जेम्स कैमरून ने किया था।

    फिल्म में 17 साल की रोज़ की शादी एक अमीर लड़के के साथ तय है। टायटैनिक के सफ़र के दौरान उसे जैक डॉसन से प्यार हो जाता है, लेकिन एक हादसे की वजह से दोनों का प्यार अधूरा रह जाता है।

    इसमें लियोनार्डो डी कैप्रियो, केट विंसलेट और बिली ज़ेन मुख्य भूमिकाओं में थे।

  • फिल्म 3

    'एवर आफ़्टर': प्रिंस के साथ प्यार

    'एवर आफ़्टर': प्रिंस के साथ प्यार
  • इसमें प्यार के एक अलग रूप को दिखाया गया है।

    'एवर आफ़्टर' का निर्देशन एंडी टेनंट ने 1998 में किया था।

    फिल्म में डैनीएल नाम की एक ख़ूबसूरत लड़की की कहानी है, जिसकी सौतेली माँ और बहन उसके साथ नौकरों जैसा व्यवहार करती हैं। एक दिन वह राजघराने के प्रिंस हेनरी के साथ सारी सीमाएँ पार कर जाती है और प्रिंस उसके प्यार में पड़ जाता है।

    फिल्म में ड्रू बैरीमोर, डगरे स्कॉट और एंजेलिका ह्यूस्टन मुख्य भूमिकाओं में थीं।

  • फिल्म 4

    'द नोटबुक': कहानी वाला प्यार

    'द नोटबुक': कहानी वाला प्यार
  • प्यार कितना ख़ूबसूरत होता है, 'द नोटबुक' को देखकर आप समझ सकते हैं।

    इस फिल्म का निर्देशन निक कैसवेटेस ने 2004 में किया था।

    फिल्म में ड्यूक, भाग्य की वजह से अलग हुए दो प्रेमियों एली और नोआह की कहानी अपने नोटबुक से हैमिल्टन नाम की अल्ज़ाइमर पीड़ित महिला को रोज़ाना सुनाता है। यह बहुत ख़ूबसूरत पल होता है।

    फिल्म में रयान गोसलिंग, रेचल मैकएडम्स, जेम्स गार्नर और जीना रोलैंड मुख्य भूमिकाओं में थीं।

  • फिल्म 5

    'ला ला लैंड': प्यार के लिए ख़तरा बनी सफलता

    'ला ला लैंड': प्यार के लिए ख़तरा बनी सफलता
  • प्यार बहुत नाज़ुक होता है, यह 'ला ला लैंड' को देखकर समझा जा सकता है।

    इसका निर्देशन डेमियन चजेले ने किया है।

    फिल्म में सेबेस्टियन और मिया की कहानी है, जो अपनी सामान्य इच्छा की वजह से एक-दूसरे की तरफ़ खींचे चले आते हैं और प्यार में पड़ जाते हैं, लेकिन सफलता के लिए उनके द्वारा लिए फ़ैसले उनके रिश्ते को तोड़ना शुरू कर देता है।

    इसमें रयान गोसलिंग, एम्मा स्टोन और जॉन लीजेंड थे।

  • हॉलीवुड समाचार
  • मनोरंजन
  •  
ताज़ा खबरें
  • अपने पेमेंट सिस्टम में सुधार करेगा व्हाट्सऐप, मिलेगा नया फीचर
    अपने पेमेंट सिस्टम में सुधार करेगा व्हाट्सऐप, मिलेगा नया फीचर
    टेक्नोलॉजी
  • PBKS बनाम CSK: चेन्नई ने छह विकेट से जीता मुकाबला, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स
    PBKS बनाम CSK: चेन्नई ने छह विकेट से जीता मुकाबला, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स
    खेलकूद
  • क्या संजय लीला भंसाली ने किया दीपिका पादुकोण की फिल्म 'द्रौपदी' का निर्देशन करने से इनकार?
    क्या संजय लीला भंसाली ने किया दीपिका पादुकोण की फिल्म 'द्रौपदी' का निर्देशन करने से इनकार?
    मनोरंजन
  • 'मिर्जापुर' के राइटर पुनीत कृष्णा अब नेटफ्लिक्स के लिए लिखेंगे स्क्रिप्ट
    'मिर्जापुर' के राइटर पुनीत कृष्णा अब नेटफ्लिक्स के लिए लिखेंगे स्क्रिप्ट
    मनोरंजन
  • माइक्रोसॉफ्ट एज ब्राउजर में आया 'किड्स मोड', पैरेंट्स को मिलेगा पूरा कंट्रोल
    माइक्रोसॉफ्ट एज ब्राउजर में आया 'किड्स मोड', पैरेंट्स को मिलेगा पूरा कंट्रोल
    टेक्नोलॉजी
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार बॉलीवुड समाचार लेटेस्ट वेब सीरीज लेटेस्ट फिल्में
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021