'बिग बॉस 20' में होगी 'द ट्रेटर्स' से मशहूर हुईं एलनाज नौरोजी की एंट्री? मिला बड़ा प्रस्ताव
रियलिटी शो 'बिग बॉस' अपने नए सीजन को लेकर लगातार चर्चा में है। खबरों की मानें तो 'द ट्रेटर्स सीजन 1' से मशहूर हुईं एलनाज नौरोजी को इस बार शो में शामिल होने का प्रस्ताव मिला है। पिछले सीजन के विजेता गौरव खन्ना की शानदार जीत के बाद से ही फैंस के बीच नए सीजन के प्रतियोगियों की सूची को लेकर उत्सुकता और हलचल काफी बढ़ गई है।
पहले से कहीं ज्यादा भव्य और बड़ा होने वाला है 'बिग बॉस 20'
'बिग बॉस' का 20वां सीजन पहले से कहीं ज्यादा भव्य और बड़ा होने वाला है। जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी ने इसका एक नया और शानदार लोगो भी लॉन्च कर दिया है। जियो स्टार ने ऐलान किया है कि हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और बंगाली, इन सभी 6 भाषाओं के वर्जन सितंबर, 2026 में एक साथ सभी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किए जाएंगे। हालांकि, अभी तक प्रतियोगियों की आधिकारिक सूची सामने नहीं आई है, लेकिन रैपर संती शर्मा, जन्नत जुबैर और फैसल शेख जैसे मशहूर चेहरों के शो में शामिल होने की चर्चा काफी तेज है।