Page Loader
'कुबेर' की स्क्रीनिंग के दौरान दर्शकों पर गिरी सिनेमाघर की छत, चौंकाने वाला वीडियो आया सामने 
'कुबेर' की स्क्रीनिंग के दौरान दर्शकों पर गिरी सिनेमाघर की छत (तस्वीर: एक्स/@dhanushkraja)

'कुबेर' की स्क्रीनिंग के दौरान दर्शकों पर गिरी सिनेमाघर की छत, चौंकाने वाला वीडियो आया सामने 

Jun 26, 2025
05:04 pm

क्या है खबर?

धनुष, रश्मिका मंदाना और नागार्जुन जैसे सितारों से सजी फिल्म 'कुबेर' इन दिनों सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है। यह फिल्म 20 जून को दर्शकों के बीच आई थी और अब तक इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 65.65 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं। अब तेलंगाना के महबूबाबाद शहर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, मुकुंदा थिएटर में 'कुबेर' की स्क्रीनिंग के दौरान अचानक दर्शकों पर सिनेमाघर की छत गिर गई।

वीडियो

दर्शकों की थिएटर मालिकों से हुई तीखी बहस

'कुबेर' की स्क्रीनिंग के दौरान सिनेमाघर की छत गिरने से कई लोग घायल हो गए हैं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें सिनेमाघर की पहली कुछ पंक्तियों पर बैठे लोगों पर छत के कुछ हिस्से को गिरते देखा जा सकता है। इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। दर्शकों की थिएटर मालिकों से तीखी बहस भी हुई। फिलहाल थिएटर प्रबंधन ने कोई बयान जारी नहीं किया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो