सूर्या की 'विश्वनाथ एंड संस' को लेकर बड़ा अपडेट, जानें कब रिलीज होगी फिल्म?
तमिल सिनेमा प्रेमियों के लिए एक अहम खबर है। दरअसल सूर्या की मुख्य भूमिका वाली और वेंकी अत्लुरी द्वारा निर्देशित फिल्म 'विश्वनाथ एंड संस' 28 मई को दोपहर 12:16 बजे एक बड़ी जानकारी साझा करने वाली है।
चर्चा है कि यह फिल्म 24 जुलाई, 2026 को रिलीज हो सकती है, जो कि सूर्या का 51वां जन्मदिन भी है। इसके टीजर में उन्हें संजय विश्वनाथ के तौर पर दिखाया गया है।
संजय 40 साल की उम्र के ऐसे इंटरनेशनल पिस्टल-शूटिंग चैंपियन हैं, जो फिर से वापसी के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
फिल्म 'विश्वनाथ एंड संस' उम्र के अंतर पर है केंद्रित
फिल्म की कहानी में संजय, मैडी (ममीथा बाईजू) को मेंटर करते नजर आते हैं। जब मैडी उनसे भावनात्मक रूप से जुड़ने लगती है, तो उनके बीच का रिश्ता पेचीदा हो जाता है।
यह फिल्म उम्र के अंतर वाले रिश्तों और सामाजिक अपेक्षाओं पर भी रोशनी डालती है। रवीना टंडन और राधिका सरतकुमार भी इसमें अहम भूमिकाओं में दिखेंगी।