'द ट्रेटर्स' ने 2026 एमी में मारी बाजी, जीता ये पुरस्कार
'द ट्रेटर्स' ने 78वें एमी अवार्ड्स में शानदार जीत हासिल की है। इसे 'सर्वश्रेष्ठ रियलिटी कॉम्पीटिशन प्रोग्राम' का अवार्ड मिला है।
आपको बता दें कि यह शो जब से 2023 में शुरू हुआ है, तब से हर सीजन में यह अवार्ड जीतता आ रहा है। इस बार इसने 'डांसिंग विद द स्टार्स' और 'सर्वाइवर' जैसे पॉपुलर शो को मात दी है।
इस साल सीरीज ने कुल 6 अवार्ड्स अपने नाम किए हैं, जिनमें सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन और निर्दशन जैसी अहम कैटेगरी भी शामिल हैं।
कब होगा 'द ट्रेटर्स: न्यू ब्लड' का प्रीमियर?
शो के होस्ट एलन कमिंग, जिन्होंने खुद 'सर्वश्रेष्ठ होस्ट' का खिताब अपने नाम किया, उन्होंने शो के अलग-अलग बैकग्राउंड से आने वाले दर्शकों का शुक्रिया अदा किया।
साथ ही, उन्होंने एनबीसीयूनिवर्सल और पीकॉक को भी उनके समर्थन के लिए सराहा। 'द ट्रेटर्स: न्यू ब्लड' का प्रीमियर 17 सितंबर को होगा।
इस बार इसमें 22 आम प्रतियोगी हिस्सा ले रहे हैं, यानी कोई सेलेब्रिटी नहीं है। ये सभी 2,50,000 डॉलर तक की ईनाम राशि जीतने के लिए आपस में मुकाबला करेंगे।