Loading...
'द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2' का ऐलान, सामने आया करण जौहर के शो का धमाकेदार टीजर
'द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2' का टीजर रिलीज

'द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2' का ऐलान, सामने आया करण जौहर के शो का धमाकेदार टीजर

Jul 25, 2026
06:43 pm

क्या है खबर?

OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो ने अपने सुपरहिट और थ्रिलर रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स इंडिया' के दूसरे सीजन की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इसके साथ ही निर्माताओं ने एक शानदार टीजर भी जारी किया है, जिसने सोशल मीडिया पर आते ही धमाका कर दिया है। टीजर में दिल्ली और मुंबई की व्यस्त सड़कों पर नकाबपोश लोग हाथों में खंजर लिए घूमते हुए दिख रहे हैं, जो इस शो के डरावने और सस्पेंस से भरे माहौल की झलक दिखाता है।

ऐलान

सस्पेंस और धोखे के खेल के साथ प्राइम वीडियो पर वापसी

अमेजन प्राइम वीडियो ने रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स इंडिया 2' का टीजर जारी कर दिया है।

सस्पेंस, रणनीति और धोखे पर आधारित इस शो के टीजर ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।

वीडियो में लाल रंग के कपड़ों और मास्क में लोग नई दिल्ली और मुंबई के बाजारों, मेट्रो और एयरपोर्ट्स पर खंजर लिए घूमते दिख रहे हैं। निर्माताओं ने शो की बाकी जानकारियों को अभी गुप्त रखा है, जिससे सस्पेंस और गहरा हो गया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए टीजर

ADVERTISEMENT

पहला सीजन

उर्फी-निकिता बनी थीं 'द ट्रेटर्स 1' की विजेता

'द ट्रेटर्स इंडिया' के पहले सीजन में फिल्म, टीवी, खेल और डिजिटल दुनिया के कई जाने-माने सितारे शामिल हुए थे।

इस शो को करण जौहर ने होस्ट किया था। प्रतियोगियों में उर्फी जावेद, करण कुंद्रा, राज कुंद्रा, रफ्तार, जैस्मिन भसीन, जन्नत जुबैर और आशीष विद्यार्थी जैसे कई लोकप्रिय नाम मौजूद थे।

सस्पेंस और रणनीतियों से भरे इस गेम शो के अंत में उर्फी जावेद और निकिता लूथर विजेता बनी थीं, जिन्होंने 70.5 लाख की पुरस्कार राशि आपस में बांटी थी।

ADVERTISEMENT