LOADING...
करण जौहर लेकर आ रहे 'द ट्रेटर्स इंडिया' का दूसरा सीजन, शो पर आई ये जानकारी
'द ट्रेटर्स इंडिया' के दूसरे सीजन पर आया अपडेट

करण जौहर लेकर आ रहे 'द ट्रेटर्स इंडिया' का दूसरा सीजन, शो पर आई ये जानकारी

Mar 11, 2026
06:40 pm

क्या है खबर?

करण जौहर का रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स इंडिया' जून, 2025 को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुआ था। 10 एपिसोड वाले इस शो को भारत के दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया गया जिसे देखते हुए निर्माताओं ने दूसरे सीजन का आधिकारिक ऐलान कर दिया था। बता दें कि पहले सीजन की विजेता उर्फी जावेद और निकिता लूथर रही थीं। अब इससे जुड़ी एक ताजा जानकारी आई है जो फैंस की खुशी को दोगुना कर देगी।

शूटिंग 

राजस्थान में शुरू हो रही शूटिंग

वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 'द ट्रेटर्स इंडिया' के होस्ट करण, दूसरे सीजन की शूटिंग के लिए इसी हफ्ते राजस्थान के लिए रवाना हो रहे हैं। बताया जाता है कि निर्माता इसका आयोजन भी जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में करेंगे। यह वही पैलेस हैं, जहां सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की भव्य शादी समारोह का आयोजन हुआ था। एक बार फिर यह आलीशान रिसॉर्ट्स 'द ट्रेटर्स' के दूसरे सीजन के प्रतियोगगियों की उपस्थिति का गवाह बनेगा।

प्रतियोगी

इस बार अभिनेताओं को भी किया जाएगा शामिल

'द ट्रेटर्स इंडिया' के पहले सीजन में ज्यादातर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और टीवी सितारों की एंट्री हुई थी। खबरों के मुताबिक, दूसरे सीजन के लिए निर्माताओं ने अभिनेताओं के लिए भी शो का दरवाजा खोला है। इसमें मल्लिका शेरावत और संजय कपूर के नाम शामिल हैं। शो मानसिक खेल और विश्वासघात पर आधारित है जिसमें वफादार प्रतियोगियों के साथ कुछ गद्दार शामिल होते हैं। इन गद्दारों के पास वफादार प्रतियोगियों को धोखे से बाहर करने का अधिकार होता है।

Advertisement