Loading...
'द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2' में आएंगे रियलिटी शो के ये धाकड़ खिलाड़ी, अब होगा महा-दंगल
'द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2' में आ रहे ये खिलाड़ी

'द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2' में आएंगे रियलिटी शो के ये धाकड़ खिलाड़ी, अब होगा महा-दंगल

Jul 31, 2026
11:16 am

क्या है खबर?

अमेजन प्राइम वीडियो अपने चर्चित शो 'द ट्रेटर्स इंडिया' का दूसरा सीजन ला रहा है। हाल ही में शो का प्राेमो जारी हुआ था, जिसमें करण जौहर एक बार फिर होस्ट की कमान संभालते हुए दिखे। अब निर्माताओं ने शो में आने वाले सभी प्रतियोगियों के चेहरों से नकाब हटा दिया है। 'द ट्रेटर्स इंडिया' के दूसरे सीजन में कई जाने-पहचाने सितारे शामिल हो रहे हैं, जिनमें कुछ पुराने रियलिटी शोज के धुरंधर भी शामिल हैं। यहां देखिए पूरी सूची।

ऐलान

करण के शो में आने को तैयार ये खिलाड़ी

शो के दूसरे सीजन में मुनव्वर फारूकी और श्वेता तिवारी शामिल होने के लिए तैयार हैं। दोनों ही 'बिग बॉस' के सीजन 4 और सीजन 17 के विजेता रह चुके हैं।

इनके अलावा, मल्लिका शेरावत, रिया चक्रवर्ती, क्रिस्टल डिसूजा, अभिषेक मल्हान, रणवीर बरार, शहनील गिल, रिदा थराना, तान्या पुरी, शालिनी पासी, हरमन सिंघा, सौंदस मौफाकिर, अंश चोपड़ा, करण सिंह, पारुल गुलाटी, कुल्लू (आदित्य कुलश्रेष्ठ), इक्का सिंह, प्रिशिता सिंह (प्रिशा), दिलीप ताहिल और साहिल सलाथिया जैसे नाम शामिल हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT

स्ट्रीम

जानिए कब से शुरू होगा 'द ट्रेटर्स 2'

'द ट्रेटर्स इंडिया' असल में इसी नाम से मशहूर अंतरराष्ट्रीय रियलिटी शो का हिंदी संस्करण है।

इसका पहला सीजन 2025 में प्राइम वीडियो पर आया था, जिसे करण ने होस्ट किया था। इसके विजेता उर्फी जावेद और भारतीय पोकर खिलाड़ी निकिता लूथर थीं।

13 अगस्त, 2026 से शो का दूसरा सीजन लौट रहा है और इसके एपिसोड हर गुरुवार को टेलीकास्ट किए जाएंगे।

भरोसे और धोखे पर आधारित यह शो एक आलीशान महल में छिपे गद्दारों को खोजता है।

ADVERTISEMENT