'द ट्रेटर्स इंडिया 2' की रिलीज तारीख का ऐलान, ट्रेलर में दिखे प्रतियोगियों के चेहरे
क्या है खबर?
करण जौहर के लोकप्रिय रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स इंडिया' का दूसरा सीजन आने के लिए तैयार है। पिछले दिनों OTT प्लेटफाॅर्म अमेजन प्राइम वीडियो ने वीडियो जारी करते हुए शो का ऐलान किया था और अब इसकी आधिकारिक स्ट्रीमिंग तारीख भी आ गई है। निर्माताओं ने शो का धमाकेदार ट्रेलर जारी किया है और इसमें आने वाले कुछ प्रतियोगियों की झलक भी दिखाई है। शो के जरिए एक बार फिर करण को होस्टिंग की कमान संभालते हुए देखा जाएगा।
ट्रेलर
21 प्रतियोगियों के साथ शुरू होगा शक और कत्ल का खेल
ट्रेलर की शुरुआत करण से होती है, जो पहले सीजन की खट्टी-मीठी यादों को ताजा करते हुए बताते हैं कि नए सीजन में 21 प्रतियोगी शामिल हो रहे हैं। ये लोग गेम के साथ-साथ भावनाओं के साथ भी खेलेंगे।
इसके बाद, मल्लिका शेरावत और मुनव्वर फारूकी की झलक दिखाई जाती है, जो शो के पहले 2 प्रतियोगी हैं।
शो का प्रीमियर 13 अगस्त, 2026 से प्राइम वीडियो पर होगा और हर गुरुवार को इसके एपिसोड ट्रेलीकास्ट किए जाएंगे।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए ट्रेलर
rise and shine, it’s dhoka time once again 😈#TheTraitorsOnPrime, New Season with New Episodes Every Thursday, Aug 13 pic.twitter.com/tlz6tQgM3K
— prime video IN (@PrimeVideoIN) July 27, 2026