'द ट्रेटर्स सीजन 2': क्रिस्टल डीसूजा और रिदा थराना बनीं विजेता, मिले 66 लाख रुपये
क्या है खबर?
अमेजन प्राइम वीडियो के सबसे चर्चित रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स सीजन 2' का ग्रैंड फिनाले बेहद ही रोमांचक मोड़ के साथ खत्म हो गया है। हफ्तों से चल रहे दिमागी खेलों, रणनीतियों और एलिमिनेशन के बाद आखिरकार शो को अपनी विजेता जोड़ी मिल ही गई है। ग्रैंड फिनाले की रेस में पहुंचे प्रतियोगियों को पछाड़ते हुए अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा और कंटेंट क्रिएटर रिदा थराना ने 'द ट्रेटर्स 2' की चमचमाती ट्रॉफी और प्राइज मनी अपने नाम कर ली है।
जीत
क्रिस्टल ने रिदा को नहीं दिया धोखा, साथ मिलकर जीतीं 66 लाख की प्राइज मनी
शो 'द ट्रेटर्स सीजन 2' को 3 सितंबर को क्रिस्टल डीसूजा और रिदा थराना के रूप में अपने विजेता मिल गए।
'ट्रेटर्स' की जोड़ी क्रिस्टल और रिदा ने 'इनोसेंट्स' शालिनी पासी और साहिल सलाथिया को मात देकर 66 लाख रुपये की प्राइज मनी अपने नाम की। इस बेहद रोमांचक ग्रैंड फिनाले में क्रिस्टल का दबदबा देखने को मिला।
अकेले जीतकर पूरी रकम हासिल करने का मौका होने के बावजूद क्रिस्टल ने रिदा को धोखा न देकर सच्चा साथ निभाया।
मुकाबला
ग्रैंड फिनाले तक नहीं पहुंच सकीं मल्लिका
मल्लिका शेरावत ग्रैंड फिनाले तक नहीं पहुंच सकीं। अंतिम मिशन से ठीक पहले 'ट्रेटर्स' ने मल्लिका का 'मर्डर' कर दिया, जिसके बाद दलीप, साहिल, शालिनी, रिदा और क्रिस्टल ही फिनाले में पहुंचे।
मल्लिका के बाहर होने के बाद फाइनलिस्ट्स ने अपना आखिरी टास्क पूरा किया, जिसमें उन्हें ऊंटों पर टंगे बैग्स से सोने की ईंटें ढूंढनी थीं।
इस टास्क से पहले प्राइज मनी 48.40 लाख रुपये थी, जिसमें 17.60 लाख रुपये और जोड़कर कुल राशि 66 लाख रुपये तय हुई।
ट्विटर पोस्ट
शानदार रहा 'द ट्रेटर्स 2' का फिनाले
one last time, bye don’t die 😈🗡️#TheTraitorsOnPrime All Episodes Out, Watch Now pic.twitter.com/ysnsI0b2X6
— Dharmatic (@Dharmatic_) September 3, 2026
पिछला सीजन
'द ट्रेटर्स' सीजन 1 की विजेता बनी थीं उर्फी जावेद और निकिता लूथर
पिछले सीजन की बात करें तो 'द ट्रेटर्स' सीजन 1 की ट्रॉफी उर्फी जावेद और निकिता लूथर ने अपने नाम की थी। करण जौहर की मेजबानी वाले इस शो के फिनाले में दोनों ने शानदार खेल दिखाते हुए जीत हासिल की।
दोनों 'फेथफुल' बनकर खेल रही थीं और आखिर में ट्रेटर्स को मात देने में कामयाब रहीं। जीत के साथ दोनों ने 70.5 लाख रुपये की प्राइज मनी भी अपने नाम की थी।