मोटापे को लेकर ताने वाले विवाद पर 'धमाल 4' की अंजलि आनंद का बेबाक बयान, जानें क्या बोलीं
'धमाल 4' का ट्रेलर इन दिनों खूब चर्चा में है। इसके ट्रेलर में अंजलि आनंद के किरदार 'पारो' के मोटापे को लेकर मजाक बनाए गए हैं, जिस पर सोशल मीडिया पर काफी बातें हो रही हैं।
इस विवाद पर अंजलि ने कहा कि ऐसा मजाक असल जिंदगी में लोगों के नजरिए को ही दिखाते हैं और ऑनलाइन ट्रोलिंग अब भी आम है।
उन्होंने इस बारे में कहा, 'मजाक उड़ना तब बंद होगा, जब असल जिंदगी में भी मजाक उड़ना बंद होगा।'
मतलब जब तक असल जिंदगी में लोग एक-दूसरे का मजाक उड़ाना बंद नहीं करेंगे, तब तक फिल्मों में भी ऐसे मजाक बनते रहेंगे।
अंजलि उन किरदारों को अपनाती हैं, जो रूढ़ियों को देते हैं चुनौती
अंजलि ने साफ किया कि उनका किरदार 'पारो' कोई शिकार नहीं है, बल्कि वह बहुत मजबूत और आत्मविश्वास से भरी है।
उन्होंने कहा, 'अगर मोटापे वाली लड़की की कोई भूमिका है, तो मैं उसे जरूर करूंगी... मुझे पता है कि उसे कैसे निभाना है।'
उनके लिए ऐसे किरदार चुनना सिर्फ फिल्म का हिस्सा नहीं है, बल्कि यह फिल्मों और आम जिंदगी, दोनों में फैली रूढ़ियों को चुनौती देने का एक तरीका है।