LOADING...
अमेरिकी राष्ट्रपति के एयरफोर्स वन की खिड़कियां बंद, ट्रंप बोले- मैं ईरान का नंबर-1 निशाना
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले- मैं ईरान का नंबर-1 निशाना

अमेरिकी राष्ट्रपति के एयरफोर्स वन की खिड़कियां बंद, ट्रंप बोले- मैं ईरान का नंबर-1 निशाना

लेखन गजेंद्र
Jul 09, 2026
11:28 am

क्या है खबर?

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने पर अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष विमान एयरफोर्स वन की खिड़कियों को बंद कर दिया गया है, जो नए संकेत को जन्म देता है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को दावा किया कि उनको ईरान से हमेशा खतरा रहता है और वह इस्लामिक देश के दुश्मनों की सूची में नंबर-1 पर बने हुए हैं। ट्रंप ने यह टिप्पणी तब की, जब एयरफोर्स वन में पत्रकारों ने उनसे खिड़कियां बंद करने पर सवाल पूछा था।

मामला

क्या है पूरा वाकया?

एयरफोर्स वन में ट्रंप के साथ यात्रा कर रहे पत्रकारों को अपनी सीट के पास लगे पर्दे बंद करने को कहा गया,जिसके बाद पत्रकारों ने ट्रंप से इसका कारण पूछा। ट्रंप ने जवाब दिया, "आप शायद एक खतरनाक उड़ान पर हैं, उन घटिया लोगों की वजह से जिनसे हमें निपटना है। ये (ईरानी) बीमार लोग हैं।" ट्रंप ने कहा, "मुझे हर समय खतरा रहता है। मैं उनकी सूची में सबसे ऊपर हूं। अगर मैं गया, तो आप (पत्रकार) भी जाएंगे।"

बदलाव

ट्रंप का बदला गया विमान

तुर्की में NATO शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद, ट्रंप कतर द्वारा उपहार में दिए गए नए लाल, सफेद और गहरे नीले रंग के जेट विमान के बजाय पुराने हल्के नीले एयर फ़ोर्स वन विमान से अमेरिका लौटे। दरअसल, ट्रंप कतर द्वारा उपहार में दिए गए नए एयर फ़ोर्स वन जेट बोइंग कंपनी के 747-8 विमान से शिखर सम्मेलन में शामिल होने अंकारा गए थे। हालांकि, अंकारा से ब्रिटेन के लिए पुराने एयरफोर्स वन विमान से रवाना हुए।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

ट्रंप का बयान

Advertisement

बदलाव

ब्रिटेन के हवाई अड्डे पर बदला था विमान

ट्रंप ने 8 जुलाई को पूर्वी इंग्लैंड के मिल्डेनहॉल में रॉयल एयरफोर्स मिल्डेनहॉल में विमान बदला था और नए एयर फोर्स वन में सवार हुए थे। अमेरिका ने कतर द्वारा उपहार में दिए गए नए जेट को आधुनिक बनाने पर 400 मिलियन डॉलर (3,817 करोड़ रुपये) खर्च किए हैं। दोनों विमान अमेरिका वापस जाते समय रॉयल एयर फोर्स मिल्डेनहॉल में एक पूर्व निर्धारित पड़ाव पर रुकेंगे, जो अमेरिकी सैनिकों द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला एक अड्डा है।

Advertisement