'जगमाए संगीतम्' का ट्रेलर हुआ जारी, जानिए संगीत की दुनिया में रिश्तों की कौन सी धुन बजेगी?
'जगमाए संगीतम' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यह एक तेलुगु सीरीज है, जो 'बंदिश बैंडिट्स' से प्रेरणा लेती है। वैकुंठपुरम में बुनी गई इस कहानी में कर्नाटक संगीत की दुनिया, पारिवारिक रिश्ते और खुद की पहचान तलाशने का संघर्ष देखने को मिलेगा।
इसमें प्रकाश राज, मेका श्रीकांत, मधुबाला, अक्षय लगुसानी और सुष्मिता शेट्टी जैसे कलाकार मुख्य किरदारों में दिखेंगे।
'जगमाए संगीतम' में है इसकी कहानी
सीरीज की कहानी बालू नाम के एक युवा संगीतकार के इर्द-गिर्द बुनी गई है। वह अपनी संगीत प्रतिभा और पारिवारिक विरासत के बीच संतुलन बिठाने की कोशिश कर रहा है।
वहीं दूसरी ओर, पल्लवी एक पॉप स्टार है, जो जिंदगी में कुछ सच्चा और असल ढुंढ रही है। जब इन दोनों की दुनिया आपस में टकराती है, तो यह सफर सिर्फ उनके आगे बढ़ने और खुद को पहचानने का बन जाता है।
8 एपिसोड की यह सीरीज पलनाटी सूर्या प्रताप ने निर्देशित की है और 4 सितंबर से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी।