OTT पर रिलीज हुईअनुपमा परमेश्वरन की थ्रिलर फिल्म 'मरीचिका', मर्डर मिस्ट्री और रोमांच का डबल तड़का
तेलुगू सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म 'मैरीचिका' अब अमेजन प्राइम वीडियो पर दिखाई जा रही है। हैदराबाद की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन ने एक गांव की लड़की 'वेंकट लक्ष्मी' का रोल निभाया है।
कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब वेंकट लक्ष्मी दावा करती है कि संजू की हत्या हुई है और फिर वो खुद इस हत्या के मामले की जांच में उलझ जाती है। फिल्म का सस्पेंस तब और ज्यादा गहरा जाता है, जब अमेरिका से लौटी एक लड़की की एंट्री होती है, जो पुराने रिश्तों में खलबली मचा देती है।
इलैयाराजा ने दिया संगीत
अनुपमा परमेश्वरन ने फिल्म में वेंकट लक्ष्मी का किरदार निभाया है। विराज अश्विन संजय और अजय घोष सब-इंस्पेक्टर अंजि बाबू के किरदार में नजर आ रहे हैं। लक्ष्मी भूपाल ने इसकी कहानी लिखी है और इलैयाराजा ने संगीत दिया है। राजीव चिलका और मेघा चिलिका ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म अपने दमदार प्लॉट और मजबूत किरदारों की वजह से दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।