शहनाज गिल की 'इश्कनामा' का टीजर हुआ जारी, जानें क्या है फिल्म की कहानी?
मनोरंजन
शहनाज गिल की आने वाली फिल्म 'इश्कनामा' का टीजर सोमवार को सबके सामने आया। इसमें जई रंधावा के साथ उनकी दिल छू लेने वाली सरहद पार की प्रेम कहानी दिखाई गई है।
भारत और पाकिस्तान के टकराव भरे माहौल को दिखाती इस कहानी के टीजर में शहनाज एक नए रूप में दिख रही हैं। यहां उन्हें प्यार और जीवन की मुश्किलों के बीच फंसा हुआ दिखाया गया है।
'इश्कनामा' दुनिया भर के सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज?
असल जिंदगी की घटनाओं से प्रेरित होकर बनी 'इश्कनामा' फिल्म में मुख्य रूप से इंतजार और चुनौतियों से जूझने की भावना को दिखाया गया है।
फिल्म के पोस्टर में शहनाज घायल जई को सहारा देती दिख रही हैं, जो इस बात को साफ दिखाता है कि प्यार मुश्किल वक्त में भी हार नहीं मानता।
टीजर आने के बाद से ही शहनाज के दमदार और भावुक अभिनय की दर्शक खूब तारीफ कर रहे हैं।
यह फिल्म 24 जुलाई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।