'टॉक्सिक' के निर्माताओं ने 'तबाही' गाने काे ट्रोल करने वालों को दिया जवाब- हिंसा मंजूर है, पर रोमांस से शर्मिंदगी क्यों?
'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' बनाने वाले अब खुलकर बात कर रहे हैं। उनके गाने 'तबाही' पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक तरफ तो लोग गाने के शानदार विजुअल्स और यश-कियारा की केमिस्ट्री की तारीफ कर रहे हैं, लेकिन दूसरी तरफ कुछ लोग इसके करीबी सीन को लेकर काफी असहज हैं। टीम ने इस बात को इंटरनेट पर लोगों द्वारा जबरन ज्ञान या संस्कार सिखाना करार दिया है। उनका कहना है कि आज का दर्शक फिल्मों में हिंसा तो आसानी से देख लेता है, लेकिन 2 लोगों के बीच की नजदीकी देखकर शर्मिंदगी महसूस करने लगता है।
"बोल्ड सीन कहानी के लिए जरूरी"
निर्माताओं के मुताबिक, फिल्म के बोल्ड सीन सिर्फ चौंकाने के लिए नहीं हैं, बल्कि कहानी के अंडरवर्ल्ड वाले हिस्से को समझने के लिए जरूरी हैं। निर्देशक गीतू मोहनदास ने इस गैंगस्टर फिल्म में महिलाओं का नजरिया, उनकी मर्जी और सहमति की अहमियत को दिखाया है। टीम का मानना है कि इस पर हो रहा विवाद ये दर्शाता है कि आज भी भारतीय सिनेमा में नए और अलग विचारों का विरोध किया जाता है।