राजपाल यादव के वादों को सुप्रीम कोर्ट ने बताया अभिनय, अब जमा करने होंगे 2 करोड़
मनोरंजन
चेक बाउंस के एक मामले में, सुप्रीम कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को निर्देश दिया है कि वे अगले 2 हफ्तों के भीतर कम से कम 2 करोड़ रुपये जमा कराएं।
कोर्ट ने 5 अक्टूबर तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक भी बढ़ा दी है, पर साथ ही उन्हें अपना पासपोर्ट जमा कराने को कहा है।
निजी शिकायतकर्ता का है ये आरोप
राजपाल के वकील ने भरोसा दिलाया कि पैसा जल्द ही चुका दिया जाएगा और अतिरिक्त गारंटी भी दी जाएगी, लेकिन चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्य कांत इससे पूरी तरह संतुष्ट नहीं दिखे।
उन्होंने तो राजपाल के वादों की तुलना उनके एक्टिंग स्किल्स से भी कर डाली। यह पूरा मामला मुरली प्रोडक्शंस के मालिक से जुड़ा है, जिसमें निजी शिकायतकर्ता का आरोप है कि राजपाल पर 5 करोड़ रुपये बकाया हैं।