राजेश खन्ना-अनीता आडवाणी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अंतिम फैसला, सभी दावे ठुकराए
मनोरंजन
दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना के साथ अपने लंबे समय के रिश्ते को कानूनी तौर पर शादी का दर्जा दिलाने की कोशिश अनीता आडवाणी ने की थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने अब इस दावे को खारिज कर दिया है।
न्यायाधीशों ने निचली अदालतों के इस फैसले पर सहमति जताई कि उनका रिश्ता शादी की कानूनी परिभाषा पर खरा नहीं उतरता था।
खासकर इसलिए क्योंकि साल 2012 में अनीता को राजेश खन्ना के घर से बेदखल कर दिया गया था।
अनीता का घरेलू हिंसा का मामला भी हुआ था खारिज
साल 2013 में अनीता ने राजेश की अलग रह रही पत्नी डिंपल कपाड़िया और उनके परिवार के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला भी दायर किया था।
हालांकि, यह मामला भी सुनवाई के बाद खारिज हो गया। अदालतों ने साफ कहा कि राजेश के साथ अनीता का रिश्ता घरेलू हिंसा कानून के तहत सुरक्षा के दायरे में नहीं आता।
इस तरह, सालों तक चली कानूनी लड़ाई के बाद भी उनकी कोई भी मांग अदालत में टिक नहीं सकी।