हॉरर फिल्म 'द ब्लेयर विच प्रोजेक्ट' को मिल रहा है रीबूट, असली निर्माताओं के साथ फिर मचेगा डर का कोहराम
लायंसगेट 'द ब्लेयर विच प्रोजेक्ट' को एक नएपन के साथ में वापस ला रहा है। यह फिल्म 24 सितंबर, 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
फिल्म का निर्देशन डायलन क्लार्क कर रहे हैं और इसकी कहानी क्रिस थॉमस डेविलिन ने लिखी है।
लायंसगेट मोशन पिक्चर ग्रुप के अध्यक्ष एडम फॉगल्सन के मुताबिक, यह आज के दौर के दर्शकों के लिए एक बिल्कुल नई सोच और नजरिया लेकर आएगी।
'द ब्लेयर विच प्रोजेक्ट' के असली निर्माता भी आ रहे हैं वापस
मूल फिल्म के फैंस को यह जानकर खुशी होगी कि इसके मुख्य निर्माता एडुआर्डो सांचेज, डैनियल माय्रिक और ग्रेग हेल के साथ-साथ कलाकार जोशुआ लियोनार्ड और माइकल सी. विलियम्स भी कार्यकारी निर्माता के तौर पर वापसी कर रहे हैं।
पहली फिल्म ने अपनी 'फाउंड फुटेज' शैली से हॉरर फिल्मों की दुनिया को एक नया मोड़ दिया था।
इसने कम बजट में भी बॉक्स ऑफिस पर लगभग 23 खरब की शानदार कमाई की थी। यह नई फिल्म मूल फिल्म की विरासत का सम्मान करते हुए दर्शकों की एक नई पीढ़ी को भी अपनी ओर खींचने का लक्ष्य रखती है।