'बेवॉच' की वापसी, समंदर किनारे फिर दिखेगा रेस्क्यू और रोमांच का जबरदस्त तड़का
मशहूर टीवी शो 'बेवॉच' का नया सीजन 6 जनवरी, 2027 को अमेरिकी चैनल फॉक्स पर प्रीमियर होगा। इस बार शो में शै मिशेल और नोआ बेक कैलिफोर्निया के समुद्र तटों पर लाइफगार्ड की भूमिका निभाते नजर आएंगे। हाल ही में जारी ट्रेलर में विमान हादसे के बाद लोगों को बचाने जैसे कई रोमांचक दृश्य दिखाए गए हैं। इसमें स्टीफन एमल होबी बुकैनन के किरदार में नजर आएंगे, जो अब बेवॉच टीम के कप्तान हैं। कहानी में लाइफगार्ड की टीम लोगों की जान बचाने के साथ अपनी निजी जिंदगी की परेशानियों और आपसी रिश्तों से भी जूझती दिखाई देगी।
होगी पुराने सितारों की वापसी, जनवरी में होगा प्रीमियर
इस नई सीरीज में ब्रुक्स नेडर और लिव्वी डन्ने जैसे नए कलाकार नजर आएंगे, वहीं पुरानी सीरीज के कलाकार डेविड चोकाची भी कोडी मैडिसन के किरदार में वापसी करेंगे। कहानी होबी की बेटी चार्ली (जेसिका बेलकिन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने परिवार की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए लाइफगार्ड बनती है। 'बेवॉच' का पहला एपिसोड बुधवार, 6 जनवरी, 2027 को रात 9 बजे फॉक्स चैनल पर प्रसारित होगा।