LOADING...
'द राजा साब' को लेकर निर्देशक का इतना बड़ा दावा, दिया घर का पूरा पता
'द राजा साब' को लेकर निर्देशक का दावा

'द राजा साब' को लेकर निर्देशक का इतना बड़ा दावा, दिया घर का पूरा पता

Dec 28, 2025
05:19 pm

क्या है खबर?

फिल्म 'द राजा साब' को लेकर निर्देशक मारुति ने एक बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि वो फिल्म को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं। उन्होंने वादा किया है कि अगर दर्शकों को उनकी इस फिल्म से थोड़ी भी निराशा हुई तो वो सीधे उनके घर आकर उनसे सवाल कर सकते हैं। इतना ही नहीं, मारुति ने इस दावे के साथ अपने घर का पता भी बता दिया, जिससे उनका ये बयान चर्चा का विषय बन गया है।

उम्मीद

दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी फिल्म

'द राजा साब' अगले साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म में प्रभास मुख्य भूमिका में हैं। उनकी ये फिल्म 9 जनवरी को रिलीज होने वाली है। हाल ही में इस फिल्म का एक भव्य प्री-रिलीज इवेंट आयोजित किया गया, जिसमें प्रभास के साथ उनकी सह-कलाकार निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन और रिद्धि कुमार भी मौजूद रहीं। इस मौके पर निर्देशक मारुति ने प्रभास के फैंस को संबोधित कर कहा कि फिल्म उनकी उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरेगी।

वादा

"घर आकर सवाल करना, मैं जवाब देने को तैयार"

निर्देशक मारुति को अपनी फिल्म 'द राजा साब' पर पूरा भरोसा है। उनका कहना है कि अगर दर्शकों को फिल्म से जरा सी भी निराशा हुई तो वो खुद जवाब देने के लिए तैयार हैं। मारुति ने कहा, "अगर प्रभास के फैंस और उनके परिवार में से किसी को भी फिल्म से 1 प्रतिशत भी निराशा हुई तो आप मेरे घर आकर मुझसे सवाल कर सकते हैं। मेरे घर का पता है विला नंबर 17, कोल्ला लग्ज़ुरिया, कोंडापुर।"

Advertisement

किरदार

प्रभास के करियर का सबसे यादगार किरदार 

निर्देशक मारुति ने इससे पहले सोशल मीडिया पर कहा था कि 'द राजा साब' में प्रभास का अवतार बिल्कुल अलग और खास होगा। उन्होंने दावा किया था कि तेलुगू दर्शक प्रभास को मजेदार और हल्के-फुल्के किरदारों में पहले भी देख चुके हैं, लेकिन देशभर के दर्शकों ने प्रभास का ऐसा रूप पहले कभी नहीं देखा, जो इस फिल्म में दिखाई देगा। फिल्म देखने के बाद दर्शकों के मन में प्रभास का ये किरदार लंबे समय तक याद रहेगा।

Advertisement

रिलीज

कई भाषाओं में रिलीज होगी 'द राजा साब'

बता दें कि मारुति ने 'द राजा साब' का निर्देशन करने के साथ-साथ इसकी कहानी भी लिखी है। ये हॉरर कॉमेडी है और प्रभास इस तरह के जॉनर में पहली बार नजर आने वाले हैं। संजय दत्त भी फिल्म में अहम भूमिका में हैं। निर्देशक की बयानबाजी के बाद अब फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें चरम पर पहुंच गई हैं। ये फिल्म यह फिल्म तेलुगू, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भव्य रूप से रिलीज होने वाली है।

Advertisement