राम चरण की 'पेड्डी' 3 जून को देगी दस्तक, इतने रुपय में देखें पहला शो; जानें सारे नियम
फिल्म प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है। अभिनेता राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' के प्रीमियर शो 3 जून, 2026 को रात 8 बजे से पूरे आंध्र प्रदेश में शुरू होने जा रहे हैं। इन शोज के लिए टिकट की कीमत 600 रुपये से शुरू होगी, जिसमें GST भी शामिल है।
हालांकि, फिल्म रिलीज के पहले हफ्ते तक सिंगल स्क्रीन पर 100 रुपये और मल्टीप्लेक्स में 125 रुपये का अतिरिक्त शुल्क लगेगा।
'पेड्डी' अपनाएगी पुराना रेवेन्यू मॉडल
ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक फिल्म पहुंचे, इसके लिए पहले हफ्ते में रोजाना पांच शो दिखाए जाएंगे। यह निर्णय तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में किराए और रेवेन्यू शेयरिंग को लेकर चले एक बड़े विवाद के बाद लिया गया है।
इंडस्ट्री जुलाई से एक नया राजस्व बंटवारे का मॉडल लागू कर रही है, लेकिन 'पेड्डी' अभी भी पुराने सिस्टम पर ही चलेगी।
इस फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है और इसमें जाह्नवी कपूर, जगपति बाबू और शिवा राजकुमार जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं। वहीं फिल्म का संगीत ए आर रहमान ने दिया है।
'पेड्डी' पहचान और सशक्तिकरण जैसे विषयों को दर्शाती है और रिलीज से पहले ही इसे लेकर काफी उत्सुकता बनी हुई है।