जेसन स्टैथम की 'म्यूटिनी' इस दिन भारतीय सिनेमाघरों में देगी दस्तक
मनोरंजन
जेसन स्टैथम की नई थ्रिलर 'म्यूटीनी' 21 अगस्त को भारत के सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म में जेसन कोल रीड का किरदार निभा रहे हैं।
उसे अपने अरबपति बॉस की हत्या के मामले में फंसा दिया जाता है। अपनी बेगुनाही साबित करने और कई खतरनाक दुश्मनों का सामना करने के लिए वह एक मालवाहक जहाज पर सवार होता है।
इसी दौरान वह एक बड़े अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र में उलझ जाता है।
जानिए किसने किया है 'म्यूटीनी' का निर्देशन?
फिल्म में जेसन के साथ एनाबेल वालिस, रोलैंड मोलर, जेसन वांग, एड्रियन लेस्टर और अरनास फेडराविसियस भी अहम किरदारों में हैं।
जीन-फ्रांस्वा रिकेट ने इस फिल्म का निर्देशन किया है, जबकि लिंडसे मिशेल और जे.पी. डेविस ने इसकी कहानी लिखी है।
खास बात यह है कि इस फिल्म को खुद जेसन ने ही बनाया है।