ममूटी-मोहनलाल की फिल्म 'पेट्रियट' रिलीज से पहले विवादों में, सेंसर बोर्ड ने क्यों हटवाया नेता के बेटे का नाम?
मनोरंजन
मम्मूटी और मोहनलाल की जिस मलयालम फिल्म 'पेट्रियट' का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वो 1 मई को रिलीज होने वाली है। हालांकि, सिनेमाघरों में आने से पहले इसमें कुछ बदलाव करने पड़े हैं। सेंसर बोर्ड ने फिल्म की टीम से कुछ संवेदनशील दृश्यों और संवादों को बदलने के लिए कहा है। इसमें एक किरदार का नाम भी है, जो एक राजनेता के बेटे के नाम से काफी मेल खा रहा था। इसी वजह से उसे बदलने का निर्देश दिया गया है।
'पेट्रियट' की रिलीज से पहले मचेगा शोर
कोच्चि के लाल मीडिया स्टूडियो में फिलहाल फिल्म की एडिटिंग चल रही है, और जल्द ही इसका नया कट अंतिम मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। दर्शकों की उत्सुकता बनाए रखने के लिए, मम्मूटी, मोहनलाल और फिल्म की पूरी टीम के साथ एक खास चैट शो 23 अप्रैल को शाम 6 बजे प्रसारित किया जाएगा। इससे फिल्म के प्रीमियर से पहले लोगों में खूब चर्चा होगी।