'द पैराडाइज' का धमाकेदार टीजर जारी, इस दिन बॉक्स ऑफिस लूटने आएंगे नानी
क्या है खबर?
दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार नानी अपनी फिल्म 'द पैराडाइज' के साथ अगले महीने आ रहे हैं। श्रीकांत ओडेला द्वारा निर्देशित ये एक तेलुगू एक्शन-ड्रामा है, जो अपने ऐलान के बाद से लोगों का ध्यान खींच रही है। लोगों की उत्सुकता को बढ़ाते हुए निर्माताओं ने फिल्म का धमाकेदार टीजर जारी कर दिया है। इसमें नानी 'जादल' नाम के अब तक के सबसे रफ और खूंखार अवतार में नजर आएंगे, जो उनकी पिछली सभी भूमिकाओं से बिल्कुल अलग होगा।
रिलीज
अगले महीने सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
टीजर की शुरुआत नानी के खूंखार और लंबी चोटी वाले अनोखे लुक से होती है।
जल्द ही इसकी कहानी 1980 के दशक के सिकंदराबाद की झुग्गियों में रहने वाली एक हाशिए पर खड़ी जनजाति के बीच ले जाती है, जो अपने अधिकारों और नागरिकता हासिल करने के लिए संघर्षरत हैं।
फिल्म में राघव जुयाल खलनायक बने हैं। कायाडू लोहार, सोनाली कुलकर्णी और मोहन बाबू भी इसका हिस्सा हैं।
'द पैराडाइज' 24 सितंबर, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए टीजर
NANI’S ‘THE PARADISE’ TEASER IS A BANGER… SRIKANTH ODELA DELIVERS SOMETHING TRULY DIFFERENT… 🔥🔥
— Sumit Kadel (@SumitkadeI) August 6, 2026
The teaser of #TheParadise is an absolute BANGER. Far removed from the routine template of violent, mass entertainers, director #SrikanthOdela presents a raw, immersive and…