नानी की 'द पैराडाइज' को मिली नई रिलीज तारीख, जानिए कितना करना होगा इंतजार
क्या है खबर?
साउथ सुपरस्टार नानी लंबे समय से आगामी फिल्म 'द पैराडाइज' को लेकर चर्चा में हैं। मार्च, 2025 में फिल्म का ऐलान करते हुए इसकी रिलीज तारीख बताई गई थी, जो अब बदल गई है। दरअसल, पहले इस फिल्म को 26 मार्च, 2026 को रिलीज किया जाना था। चूकि 19 मार्च को रणवीर सिंह की 'धुरंधर' और यश की फिल्म 'टॉक्सिक' रिलीज हो रही है, इसलिए निर्माता कोई रिस्क नहीं लेना चाहते। नतीजन, 'द पैराडाइज' की रिलीज आगे खिसक गई है।
रिलीज
5 महीने आगे खिसकी रिलीज तारीख, करना होगा लंबा इंतजार
निर्माताओं ने 'द पैराडाइज' का नया पोस्टर बेहद अनोखे अंदाज में जारी किया है। इसमें नानी तो नहीं हैं, लेकिन फिल्म में उनके लुक पर आधारित बालों की चोटी नजर आती है जो खून से लथपथ है। निर्देशक श्रीकांत ओडेला ने पोस्टर के साथ कैप्शन दिया, 'मैं जल्दबाजी नहीं करना चाहता। इसे प्रस्तुत करने के लिए मुझे कुछ समय चाहिए।' अब यह पैन-इंडिया फिल्म 21 अगस्त, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में अपना कब्जा जमाने के लिए आएगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए 'द पैराडाइज' का पोस्टर
I don’t want to rush.
— Srikanth Odela (@odela_srikanth) February 12, 2026
I need some time to deliver it.#TheParadise - 21-08-2026 🔒 pic.twitter.com/2aKDg7IJP3