Loading...
'द पैराडाइज' की बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, नानी ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड
'द पैराडाइज' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'द पैराडाइज' की बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, नानी ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

Sep 25, 2026
09:44 am

क्या है खबर?

दक्षिण भारतीय सिनेमा के अभिनेता नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म समीक्षकों और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल करते हुए इसने अपने ओपनिंड पर दमदार शुरुआत की और नानी के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बनकर उनके पिछले रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। ए-रेटिंग होने के बावजूद, यह फिल्म साल 2026 की तीसरी सबसे बड़ी तेलुगु ओपनर फिल्म भी बन गई है। इसका निर्देशन श्रीकांत ओडेला ने किया है। आइए देखें फिल्म की कलेक्शन रिपोर्ट।

कमाई

जानिए 'द पैराडाइज' ने ओपनिंग डे पर कितने कमाए

सैकनिल्क के मुताबिक, 'द पैराडाइज' ने बॉक्स ऑफिस पर 34.65 करोड़ रुपये से अपनी दमदार शुरुआत की।

इसमें कमाई का सबसे बड़ा योगदान तेलुगु भाषा का रहा जिससे 31.30 करोड़ रुपये आए। हिंदी में 2.25 करोड़ और तमिल में 1.10 करोड़ रुपये की कमाई हुई।

पेड प्रिव्यू के जरिए फिल्म ने 11.60 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन 46.25 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड इसने 76.90 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया।

रिकॉर्ड

नानी ने अपनी पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे

'द पैराडाइज' की धाकड़ कमाई के साथ, नानी की पिछली फिल्म 'हिट 3' (करीब 21 करोड़) और 'दासरा' (करीब 23.20 करोड़) का रिकॉर्ड भी चकनाचूर हो गया है।

फिल्म 2026 की तीसरी सबसे बड़ी तेलुगु ओपनर फिल्म बन चुकी है। इससे आगे राम चरण की 'पेड्‌डी' (69.5 करोड़) और प्रभास की 'द राजा साब' (62.9 करोड़) हैं।

'द पैराडाइज' एक एक्शन-थ्रिलर है, जिसमें राघव जुयाल, सोनाली कुलकर्णी, कयादु लोहार, मोहन बाबू और संपोर्नेश बाबू जैसे कलाकार भी मौजूद हैं।

ADVERTISEMENT