Loading...
'द पैराडाइज' के साथ रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार नानी, एडवांस बुकिंग में जबरदस्त प्रदर्शन
'द पैराडाइज' का एडवांस बुकिंग कलेक्शन

'द पैराडाइज' के साथ रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार नानी, एडवांस बुकिंग में जबरदस्त प्रदर्शन

Sep 23, 2026
07:48 pm

क्या है खबर?

दक्षिण भारतीय सिनेमा के अभिनेता नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' की रिलीज में सिर्फ कुछ घंटे बाकी हैं। इससे पहले निर्माताओं ने फिल्म का प्रीमियर रखा, जिसके लिए ताबड़तोड़ टिकटों की बिक्री और एडवांस बुकिंग ने उम्मीदों को शिखर पर पहुंचा दिया है। फिल्म ने प्रीमियर और पहले दिन की एडवांस बुकिंग में ही अब तक 35 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म नानी को उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ ओपनिंग देगी।

एडवांस बुकिंग

'द पैराडाइज' का एडवांस बुकिंग कलेक्शन

व्यापार सूत्रों के अनुसार, 'द पैराडाइज' ने बुधवार को अपने प्रीमियर शो के लिए 1.78 लाख टिकट बेचे, जिससे दोपहर 3 बजे तक 5.64 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है।

वहीं, सिनेमाघरों में पहले दिन के शो के लिए 9.17 लाख टिकट बिके, जिससे 19.52 करोड़ की कमाई हुई है।

उत्तर अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में फिल्म के वितरकों ने बताया कि 'द पैराडाइज' ने उत्तर अमेरिकी प्रीमियर के लिए एडवांस बुकिंग से 10.62 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

उम्मीद

रिलीज से पहले करोड़ों में हो चुकी कमाई

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, 'द पैराडाइज' ने एडवांस बुकिंग से दुनियाभर में करीब 35.78 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। चूकि अभी भी प्रीमियर और ओपनिंग डे के टिकट बिकने बाकी हैं, इसलिए यह नानी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग बन सकती है।

इससे पहले, नानी की आखिरी फिल्म 'हिट 3' (2025) ने दुनियाभर में 37.81 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

24 सितंबर को रिलीज हो रही 'द पैराडाइज' में राघव जुयाल, मोहन बाबू और सोनाली कुलकर्णी भी हैं।

ADVERTISEMENT