Loading...
नानी की 'द पैराडाइज' एडवांस बुकिंग में छाई, 72,000 टिकट बेचकर इतनी कर डाली कमाई
'द पैराडाइज' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह

नानी की 'द पैराडाइज' एडवांस बुकिंग में छाई, 72,000 टिकट बेचकर इतनी कर डाली कमाई

Sep 22, 2026
12:27 pm

क्या है खबर?

दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इसका अंदाजा फिल्म के एडवांस बुकिंग कलेक्शन से लगाया जा सकता है, जिसमें कुल 72,000 टिकट बिक चुके हैं। श्रीकांत ओडेला द्वारा निर्देशित यह एक एक्शन-थ्रिलर है, जिसकी रिलीज में सिर्फ 2 दिन बचे हैं। इससे पहले फिल्म ने 7 करोड़ रुपये का कारोबार कर डाला है। इस सफलता से 'द पैराडाइज' को रिलीज से पहले ही अच्छी शुरुआत मिल गई है।

प्रदर्शन

'द पैराडाइज' का एडवांस बुकिंग में प्रदर्शन

'द पैराडाइज' को दर्शकों की तगड़ी प्रतिक्रिया मिल रही है, जिसकी बदौलत यह प्री-बुकिंग में अब तक 7 करोड़ रुपये का ग्रॉस कारोबार कर चुकी है।

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने सिर्फ पहले दिन 1,029 शो के लिए करीब 58,000 टिकट बेचे। ब्लॉक सीटों को छोड़कर कुल कमाई 1.25 करोड़ रुपये से ज्यादा हुई।

ब्लॉक सीटों को शामिल करने पर, पहले दिन की कमाई लगभग 3.81 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग हैदराबाद में देखी गई है।

फिल्म

सेंसर बोर्ड से 'द पैराडाइज' को मिली हरी झंडी

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) की ओर से 'द पैराडाइज' को 'A' प्रमाणपत्र देकर पास किया गया है। इसका मतलब हुआ कि फिल्म में मौजूद हिंसक दृश्यों के चलते 18 साल से कम उम्र के दर्शक नहीं देख सकेंगे।

इसकी अवधि 2 घंटे 49 मिनट की बताई गई है। यह 24 सितंबर, 2026 को विश्व स्तर पर दस्तक देगी।

एसएलवी सिनेमाज के बैनर तले बनी फिल्म में राघव जुयाल, कयादु लोहार, मोहन बाबू और सोनाली कुलकर्णी जैसे कलाकार भी हैं।

ADVERTISEMENT