बेंगलुरु कोर्ट ने एक्स पर कसा शिकंजा, 'द पैराडाइज' पर आपत्तिजनक पोस्ट पर रोक
बेंगलुरु की एक सिविल कोर्ट ने एक्स कॉर्प और कुछ अन्य लोगों को आने वाली फिल्म 'द पैराडाइज' के बारे में आपत्तिजनक और तीखे पोस्ट करने से फिलहाल रोक दिया है।
इस फिल्म में नानी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। दरअसल, 6 अगस्त को फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद कुछ ऐसे पोस्ट सामने आने लगे थे, जिनसे फिल्म की बदनामी हो सकती थी।
फिल्म के निर्माता ने इन पोस्ट पर चिंता जताई, जिसके बाद कोर्ट ने यह आदेश सुनाया है। यह फिल्म 24 सितंबर को दुनियाभर में रिलीज होने वाली है।
'द पैराडाइज' पर पोस्ट निष्पक्ष आलोचना की सीमा से बाहर
जज ने पाया कि कुछ पोस्ट निष्पक्ष समीक्षा या रिव्यू की हद से आगे निकल गई थीं और इनसे फिल्म की छवि को नुकसान पहुंच सकता था।
इसी वजह से इन पोस्ट पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। हालांकि, सच्ची और निष्पक्ष समीक्षाएं अभी भी की जा सकती हैं।
कोर्ट ने फिल्म निर्माता को आदेश दिया है कि वे 24 घंटे के भीतर प्रतिवादियों को मुकदमे से जुड़े कागजात सौंप दें।
इस मामले की अगली सुनवाई 28 अक्टूबर, 2026 को होगी।