Loading...
जेम्स बॉन्ड बनने वाले सबसे बुजुर्ग अभिनेता ने रॉबर्ट पैटिनसन को दी बधाई, दी ये सलाह
जेम्स बॉन्ड के कलाकार का रॉबर्ट पैटिनसन के लिए संदेश

जेम्स बॉन्ड बनने वाले सबसे बुजुर्ग अभिनेता ने रॉबर्ट पैटिनसन को दी बधाई, दी ये सलाह

लेखन सयाली
Nov 17, 2026
03:52 pm

क्या है खबर?

अमेजन और एमजीएम स्टूडियोज ने हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट पैटिनसन को अगला जेम्स बॉन्ड चुना है। इस पर इस मशहूर जासूस का किरदार निभाने वाले सबसे बुजुर्ग जीवित अभिनेता जॉर्ज रॉबर्ट लेजेनबी ने उन्हें बधाई दी है। 87 वर्षीय अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम के अकाउंट पर रॉबर्ट के लिए एक खास वीडियो संदेश साझा किया। वीडियो में उन्होंने रॉबर्ट को अगले '007' का किरदार निभाने के लिए अहम सलाह भी दी।

जॉर्ज

ऑल द बेस्ट दोस्त- जॉर्ज

अमेजन और एमजीएम स्टूडियोज की आधिकारिक घोषणा के बाद जॉर्ज का वीडियो सामने आया।

उन्होंने कहा, "रॉबर्ट, दुनिया के सबसे खास क्लब में आपका स्वागत है। हालांकि, मजे करना मत भूलना। देखते हैं कि क्या आपके साथ भी वह पल आता है, जब आप कह सकें कि 'ऐसा किसी और के साथ कभी नहीं हुआ'।"

उन्होंने आखिर में रोबर्ट को ऑल द बेस्ट दोस्त कहते हुए अपने वीडियो को खत्म किया।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें वीडियो

ADVERTISEMENT